
एप्पल का आईफोन भले ही साल में एक बार लॉन्च होता है लेकिन कंपनी के फोन सालों भर चर्चा में होते हैं। पिछले साल कंपनी ने आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस को लॉन्च किया था वहीं इस साल आईफोन 8 को लेकर चर्चा जोरों पर है। खबर है कि कंपनी इस बार बहुत कुछ नया करने वाली है। पिछले कुछ माह से आईफोन 8 को लेकर कई खबरें आ रही है। वहीं आज एक नई जानकारी लीक हुई है। खबर के अनुसार आईफोन 8 का डिजाइन बिल्कुल ही नया होने वाला है और कंपनी इसे बटनलेस डिजाइन बनाने की तैयारी में है।
इस खबर को सबसे पहले आईड्रॉप न्यूज ने प्रकाशित किया है। जैसा कि मालूम है एप्पल आईफोन के होम पैनल पर गोल आकार में सिर्फ एक बटन होता है। इस बार कंपनी उस बटन के भी हटा सकती है। लीक हुई तस्वीर में इसे स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। इसके साथ ही कंपनी ऐज टू ऐज स्क्रीन को पेश कर सकती है।
यू ब्रांड में लॉन्च होंगे 4 फोन, यूरेका के बाद यूनिक और यूफोरिया की भी हो सकती है वापसी
जहां तक होम बटन या फिर फिंगरप्रिंट सेंसर की बात है तो इन्हें स्क्रीन पर ही दिया जा सकता है। खबर में इस बात का भी दावा किया गया है कि आईफोन 8 की स्क्रीन 4.7-इंच न होकर 5.1-इंच की हो सकती है। इसके साथ ही आईफोन 8 प्लस में भी आपको बड़ी स्क्रीन देखने को मिल सकती है।
6जीबी रैम, 20-एमपी फ्रंट और डुअल रियर कैमरे के साथ ओपो आर11 हुआ लॉन्च
लीक हुई तस्वीर में यह देखा जा सकता है कि नया आईफोन आईओएस 11 आॅपरेटिंग सिस्टम पर कार्य कर रहा है और इमसें एप्पल म्यूजिक टैब, लॉक स्क्रीन, आई मैसेज जैसे फीचर्स को रिडिजाइन किया किया गया है। दी गई जानकारी के अनुसार आईफोन—8 में चार्जिंग पैड भी होगा जिसके माध्यम से आप फोन को वायरलेस चार्ज कर सकेंगे।
इस बार आईफोन इस लिए भ्ज्ञी खास माना जा रहा है क्योंकि कंपनी अपना दसवां साल मना रही है। ऐसे में आशा है कि यूजर को एप्पल आईफोन 8 में काफी बदलाव देखने को मिल सकता है।


















