आज होगा iPhone SE 4/16E का इंडिया और ग्लोबल लॉन्च, जानें संभावित समय, कीमत, स्पेसिफिकेशंस

Join Us icon
Highlights

  • Apple के सीईओ टिम कुक ने खुलासा किया कि आज Apple अपने नए प्रोडक्ट को लॉन्च करने जा रहा है।
  • इस नए iPhone को iPhone SE या iPhone 16E कहा जा सकता है।
  • iPhone SE 4 में Apple A18 SoC हो सकता है।

माना जा रहा है कि Apple आज लंबे समय से चर्चा में रहे iPhone SE 4 को लॉन्च कर रहा है। हालांकि आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन CEO टिम कुक ने “परिवार का सबसे नया सदस्य” कहते हुए एक नए प्रोडक्ट लॉन्च का सुझाव दिया है। वहीं, हमने पहले ही iPhone SE 4 से जुड़ी सभी अफवाहों और संभावित अपग्रेड्स को कवर किया है। इन अपग्रेड्स में से एक बड़ा बदलाव डिजाइन का होने की उम्मीद है और हो सकता है कि SE नाम को बदलकर 16E किया जा सकता है। बता दें कि डिजाइन में बदलाव पिछले हफ्ते Spigen से केस लीक और अब चीनी ई-कॉमर्स वेबसाइट Alibaba पर केस लीक से हुआ है। आइए, आगे आगामी iPhone SE 4/16E के संभावित लुक, स्पेक्स और कीमत के बारे में डिटेल्स जानते हैं।

iPhone SE 4/iPhone 16E इंडिया लॉन्च टाइम

  • Apple के CEO Tim Cook ने खुलासा किया है कि आज एक Apple लॉन्च इवेंट होने वाला है, जिसमें परिवार के नए सदस्य को पेश किया जाएगा।
  • इसके अलावा, समय और यह एक लाइव इवेंट है या प्रेस रिलीज की घोषणा अभी भी स्पष्ट नहीं है। कंपनी ने अभी तक YouTube वीडियो लिंक नहीं दिया है। अगर कोई वीडियो जारी किया जाता है, तो यह पहले से रिकॉर्ड किया हुआ हो सकता है।
  • अफवाह यह है कि घोषणा भारत में 11:30 PM IST पर लाइव होगी।
Amazon-iPhone-16E
As per new Amazon listings, the iPhone SE could be named iPhone 16e.

iPhone 16E/SE 4 डिजाइन: अलीबाबा केस लीक

  • Alibaba पर उपलब्ध ट्रांसपेरेंट TPU केस से पता चलता है कि iPhone SE 4 में सिंगल रियर कैमरा और फ्लैश LED के लिए हॉरिजॉन्टल कटआउट होगा। यह SE (2022) के कैमरा प्लेसमेंट से मिलता-जुलता लगता है।
  • इन केस रेंडर्स के मुताबिक iPhone SE 4 के फ्रंट में एक नॉच दिखाई दे रहा है। ऐसा लग रहा है कि मोटे बॉर्डर्स को हटा दिया जाएगा। यह बोट-शेप नॉच सेल्फी कैमरा और Face ID सेंसर वाला हो सकता है।
  • इसके चारों ओर के बेजल भी पहले के मुकाबले पतले नजर आ रहे हैं।
  • एक और बड़ा खुलासा केस पर दिख रहे मैग्नेटिक मार्कर्स हैं। यह संभवतः इस वजह से हो सकता है कि फोन के अंदर MagSafe सपोर्ट के लिए मैग्नेट मौजूद नहीं है। SE 3 में भी इन-बिल्ट MagSafe कम्पैटिबिलिटी नहीं थी।
  • टिपस्टर Majin Bu के अनुसार, नए iPhone के पैकेजिंग बॉक्स पर नाम “iPhone 16e” लिखा है और इसका फ्रंट लुक iPhone 14 जैसा नहीं बल्कि iPhone 16 जैसा है। इसमें कैमरा कंट्रोल और डायनामिक आइलैंड भी नहीं दिया गया है।

iPhone 16E/SE 4: कीमत, स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

  • iPhone SE 4 की कीमत $499 (लगभग ₹44,000) हो सकती है। SE 3 भारत में ₹43,900 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था।
  • प्रमुख अपग्रेड में Apple A18 SoC, Apple इंटेलिजेंस सपोर्ट, 6.06-इंच सुपर रेटिना OLED स्क्रीन, 3,279mAh की बैटरी, एक्शन बटन, IP68 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस, 48MP सोलो रियर कैमरा और 12MP का फ्रंट कैमरा शामिल हो सकते हैं।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here