iQOO 11s के स्पेसिफिकेशंस लीक, मिल सकता है डिस्प्ले के लिए अलग चिसपेट

iQOO 11s मोबाइल जल्द लॉन्च होने की उम्मीद है। इस फोन को लेकर कई लीक पहले ही सामने आ चुके हैं वहीं अब टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने आईकू 11एस को लेकर नई जानकारी दी है। लीक में सामने आया है कि इस आईकू फोन में डेडीकेटेड डिस्प्ले चिपसेट मिल सकता है। आइए आगे इसकी पूरी डिटेल आपको विस्तार से देते हैं।
iQOO 11s डिटेल लीक
डिजिटल चैट स्टेशन ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Weibo के माध्यम से जानकारी दी है कि iQOO 11s में Vivo V2 ISP फीचर को रिप्लेस करते हुए नई तकनीक के साथ इंडिपेंडेंट डिस्प्ले चिप दिया जा सकता है। गौरतलब है कि इस तकनीक के इस्तेमाल से फोन कॉस्ट कम हो सकता है। इस स्क्रीन पर यूजर्स को 144Hz रिफ्रेश रेट मिलने की उम्मीद है। वहीं फोन में 200वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिए जाने की जानकारी भी लीक में सामने आई है।
कब हो सकता है लॉन्च
फिलहाल कंपनी ने iQOO 11s फोन के बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं है। लेकिन लीक के अनुसार यह डिवाइस जुलाई के महीने में लॉन्च होने की उम्मीद है। यह भी बता दें कि स्मार्टफोन की एंट्री के बाद इसकी टक्कर Realme GT Neo 5 Pro और OnePlus Ace 2 Pro जैसे कुछ मोबाइल से हो सकती है।
iQOO 11s लीक स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: iQOO 11s के लीक स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.78 इंच का 2K एमोलेड डिस्प्ले मिल सकता है। जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट की पेशकश की जाएगी।
- प्रोसेसर: फोन में यूजर्स को दमदार Qualcomm Snapdragon 8+ Gen2 प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए एंड्रिनो GPU मिलेगा।
- स्टोरेज: स्टोरेज के मामले में डिवाइस 16GB तक LPDDR5X रैम और और 1TB तक UFS 4.0 स्टोरेज से लैस होगा।
- बैटरी: बैटरी की बात करें तो इसमें 4700 एमएएच बैटरी और 200W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की बात कही गई है।
- कैमरा: कैमरा फीचर्स की बात करें तो स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल के Sony IMX866V प्राइमरी लेंस के साथ पेश होने की उम्मीद है। वहीं अन्य कैमरा लेंस और फ्रंट कैमरा के बारे में जानकारी साफ नहीं है।
- OS: ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो डिवाइस लेटेस्ट एंड्रॉयड 13 आधारित ओरिजन OS पर रन करेगा।