iQOO ने दिया ग्राहकों को झटका, iQOO 15, 15R और Neo 10 हुए 14,000 रुपये तक महंगे, जानें नया प्राइस

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/02/iQOO-15R-camera.jpg

iQOO ने भारत में अपने नंबर और नियो सीरीज स्मार्टफोंस की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने अपने ऑनलाइन स्टोर पर iQOO 15, iQOO 15R और iQOO Neo 10 की नई कीमतें अपडेट कर दी हैं। तीनों फोंस की कीमतों में वैरियंट के हिसाब से 14,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। इनमें सबसे ज्यादा बढ़ोतरी फ्लैगशिप iQOO 15 और 15R की कीमत में देखने को मिली है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

iQOO 15 की नई कीमत

iQOO 15 की कीमत में सबसे बड़ी बढ़ोतरी की गई है। ब्रांड की वेबसाइट के अनुसार फोन का 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वाला बेस वैरियंट 85,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। लॉन्च के समय इसकी कीमत 72,999 रुपये थी। यानी इस मॉडल की कीमत में 13,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, iQOO 15 के 16GB RAM + 512GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत अब 93,999 रुपये हो गई है। यह मॉडल लॉन्च के समय 79,999 रुपये में आया था। इस तरह टॉप मॉडल 14,000 रुपये तक महंगा हो गया है।

iQOO 15R की नई कीमत

iQOO 15R के 8GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल की नई कीमत 53,999 रुपये है। जबकि इसे भारत में 44,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। 12GB RAM + 256GB वैरियंट की कीमत 59,999 रुपये हो गई है। लॉन्च के समय इसकी कीमत 47,999 रुपये थी। वहीं, 12GB RAM + 512GB मॉडल 66,999 रुपये में मिलेगा। जबकि इसकी लॉन्च कीमत 52,999 रुपये थी। इस हिसाब से iQOO 15R के अलग-अलग मॉडल्स पर 9,000 रुपये से लेकर 14,000 रुपये बढ़े हैं।

iQOO Neo 10 की नई कीमत

iQOO Neo 10 की कीमत में भी बढ़ोतरी हुई है। फोन का 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वैरियंट 43,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। इसकी लॉन्च कीमत 33,999 रुपये थी। यानी इस मॉडल की कीमत में 10,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, 12GB RAM + 256GB मॉडल की नई कीमत 48,999 रुपये है। यह मॉडल लॉन्च के समय 35,999 रुपये में उपलब्ध था।

बता दें कि iQOO Neo 10 का 8GB + 128GB बेस मॉडल भारत में 31,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था, लेकिन अब यह बंद किया जा चुका है।

iQOO स्मार्टफोन क्यों हुए महंगे?

इंडस्ट्री में मेमोरी और स्टोरेज कंपोनेंट्स की लागत लगातार बढ़ रही है। इससे पहले भी iQOO अपने मोबाइल्स की कॉस्ट बढ़ा चुका है। इस ब्रांड के साथ हाल के दिनों में OnePlus, Vivo और Oppo जैसी कई कंपनियों ने भी अपने स्मार्टफोंस की कीमतों में बढ़ोतरी की है। इसलिए iQOO का यह कदम भी बढ़ती कंपोनेंट लागत के असर के तौर पर देखा जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने आधिकारिक कारण नहीं बताया है।

लगातार बढ़ रही कीमतों को देखते हुए यदि आप iQOO 15, iQOO 15R या iQOO Neo 10 खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आने वाले दिनों में सेल ऑफर्स या बैंक डिस्काउंट के जरिए इन स्मार्टफोंस पर कुछ राहत भी मिल सकती है। जिससे कीमत में हुई बढ़ोतरी का असर कम हो सकता है। अगर आगे कोई बदलाव किया जाता है तो हम फिर से नए पोस्ट में आपको अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।