iQOO 15 Ultra लॉन्च कंफर्म, पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स के साथ आएगा यह प्रीमियम स्मार्टफोन

आइकू कुछ बड़ा करने की तैयारी में है! पिछले सप्ताह ही ब्रांड की ओर से टीज़ कर दिया गया था कि वह चाइना में ‘ज़ेड’ सीरीज का iQOO Z11 Turbo लेकर आ रही है। वहीं अब कंपनी ने अपने फ्लैगशिप फोन iQOO 15 Ultra लॉन्च की घोषणा भी कर दी है। आइकू चाइना ने स्मार्टफोन का पोस्टर शेयर करते हुए बताया दिया है कि वह बेहद जल्द आइकू 15 अल्ट्रा पेश करने वाली है। फिलहाल लॉन्च डेट सामने नहीं आई है लेकिन ऑफिशियल पोस्टर सहित लीक्स स्पेसिफिकेशन्स आप आगे देख सकते हैं।
iQOO 15 Ultra फरवरी में लॉन्च हो सकता है। कंपनी की ओर से लॉन्च डेट अनाउंस नहीं की गई है लेकिन चर्चा है कि यह मोबाइल 17 फरवरी को पेश होगा। दरअसल अगले महीने Chinese New Year शुरू होने वाला है। यह 15 दिन का फेस्टिवल होता है जो 17 फरवरी से लेकर 3 मार्च तक चलेगा। इसीलिए खबरें सामने आ रही है कि कंपनी इस मौके पर आइकू 15 अल्ट्रा लॉन्च कर सकती है। इस फ्लैगशिप फोन के साथ ही आइकू ज़ेड11 टर्बो भी पेश किया जा सकता है।
कंपनी की ओर से फोन स्पेसिफिकेशन्स अभी शेयर नहीं की गई है लेकिन लीक्स की मानें तो आइकू 15 अल्ट्रा क्वालकॉम के सबसे पावरफुल Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा। आइकू 15 भी इसी ऑक्टाकोर प्रोसेसर पर काम करता है। बता दें कि यह 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना सीपीयू है जो 3.63GHz से लेकर 4.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में iQOO 15 का AnTuTu स्कोर 38,42,735 आ चुका है और iQOO 15 Ultra में 40 लाख तक का एनटूटू स्कोर अचीव हो सकता है।
आइकू 15 अल्ट्रा स्मार्टफोन में 15 मॉडल वाली डिस्प्ले ही लगाई जा सकती है। आइकू 15 की ही बात करें तो इस स्मार्टफोन में 6.85-इंच 2K OLED डिस्प्ले दी गई है जिसके लिए Samsung LEAD (लाइट-एमिटिंग एडेप्टिव डिस्प्ले) तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी ने इसे M14 ल्यूमिनसेंट मैटीरियल पर बनाया है। अपकमिंग iQOO 15 Ultra में 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 6000निट्स पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिल सकता है और इसमें 3डी अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट भी दिया जा सकता है।
iQOO 15 Ultra को 7000mAh बैटरी पर लॉन्च किया जा सकता है। यही बैटरी आइकू 15 में भी दी गई है जो 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में 13 घंटे, 7 मिनट का PC Mark Battery बेंचमार्क स्कोर अचीव कर चुकी है। लीक के अनुसार अल्ट्रा मॉडल में कंपनी 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट भी देगी। इसमें रिवर्स चार्जिंग मिलेगी या नहीं, इस बारे में अभी कुछ पुख्ता नहीं कहा जा सकता है।
फोटोग्राफी के लिए आइकू 15 अल्ट्रा 5जी फोन को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च किया जा सकता है। लीक्स के अनुसार इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर दिया जाएगा जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन तकनीक से लैस होगा। इसके साथ ही फोन में पोर्टरेट टेलीफोटो लेंस भी मिल सकता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए iQOO 15 Ultra को 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है।
आइकू 15 अल्ट्रा इंडिया में लॉन्च होगा या नहीं इस बारे में अभी कुछ पुख्ता नहीं कहा जा सकता है। कंपनी पहले ही इंडिया में अपना फ्लैगशिप फोन iQOO 15 पेश कर चुकी है और ऐसे में इससे अधिक बजट वाले अल्ट्रा मॉडल को लाए जाने के आसार कम ही नजर आ रहे हैं। आइकूू 15 की ही बात करें तो यह दो मेमोरी वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध है। इसके 12GB RAM + 256GB Storage वेरिएंट का प्राइस 72,999 रुपये और 16GB RAM + 512GB Storage वेरिएंट को 79,999 रुपये है।