iQOO 16 का 2K 165Hz डिस्प्ले कंफर्म, 10,000 निट्स ब्राइटनेस और 5000Hz टच सैंपलिंग से होगा लैस

iQOO ने अपने अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO 16 के डिस्प्ले की जानकारी कंफर्म कर दी है। कंपनी ने Samsung Display के साथ आयोजित एक स्क्रीन टेक्नोलॉजी इवेंट में इसके डिस्प्ले से पर्दा उठाया है। ब्रांड के अनुसार, iQOO 16 दुनिया का पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा। जिसमें 2K रिजॉल्यूशन और 165Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलेगा। इसमें Samsung की नई 2K LEAD 2.0 टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। आइए, आगे फुल डिटेल्स जानते हैं।
iQOO 16 डिस्प्ले डिटेल्स
iQOO 16 का डिस्प्ले Samsung और iQOO ने मिलकर डेवलप किया है। इस पैनल में Samsung की 2K LEAD 2.0 टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। यह टेक्नोलॉजी हाई रिजॉल्यूशन और हाई रिफ्रेश रेट के साथ बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस देगी। कंपनी ने बताया कि इस साझेदारी में सिर्फ डिस्प्ले टेक्नोलॉजी ही शामिल नहीं है, बल्कि Samsung का M16 ल्यूमिनसेंट मटेरियल, कस्टम हाई रिफ्रेश रेट IC और iQOO के फ्लैगशिप फोन के लिए डेडिकेटेड प्रोडक्शन लाइन भी शामिल है।
iQOO 16 के डिस्प्ले में 1.24 गुना P3 कलर गमट कवरेज मिलने की बात कही गई है। कंपनी ने स्क्रीन-बाय-स्क्रीन कैलिब्रेशन का उपयोग किया है। iQOO का दावा है कि पिछली जनरेशन की तुलना में डिस्प्ले की कलर यूनिफॉर्मिटी में 39.6 प्रतिशत और ब्राइटनेस यूनिफॉर्मिटी में 22.3 प्रतिशत सुधार मिलेगा। कंपनी अपने कलर और ब्राइटनेस कंपनसेशन एल्गोरिदम के जरिए डिस्प्ले को सब-पिक्सल लेवल पर कैलिब्रेट कर रही है। iQOO के अनुसार, पैनल की कलर एक्यूरेसी ±0.001 तक है।
iQOO 16 के डिस्प्ले की ब्राइटनेस भी खास बताई गई है। कंपनी के अनुसार, इसमें 1,100 निट्स मैनुअल पीक ब्राइटनेस, 2,800 निट्स ग्लोबल पीक ब्राइटनेस और 10,000 निट्स तक लोकल पीक ब्राइटनेस मिलेगी। कंपनी ने डिस्प्ले में 100 प्रतिशत फर्स्ट-फ्रेम ब्राइटनेस रेशियो होने का दावा किया है। जिसे वह इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा बता रही है।
iQOO 16 Samsung के लेटेस्ट M16 ल्यूमिनसेंट मटेरियल का इस्तेमाल करने वाला पहला Android स्मार्टफोन भी बताया जा रहा है। यह मटेरियल डिस्प्ले की ब्राइटनेस, एफिशिएंसी और विजुअल क्वालिटी को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। iQOO और Samsung की साझेदारी के तहत तैयार किया गया यह पैनल फ्लैगशिप स्मार्टफोन डिस्प्ले टेक्नोलॉजी में एक महत्वपूर्ण अपग्रेड के तौर पर पेश किया जा रहा है।
iQOO 16 में गेमिंग को ध्यान में रखते हुए नया टच चिप भी होगा। कंपनी के अनुसार, इसमें 5000Hz इंस्टेंटेनियस टच सैंपलिंग रेट और 500Hz मल्टी-फिंगर टच सैंपलिंग रेट मिलेगा।
फोन में iQOO की Q-flex कंट्रोल टेक्नोलॉजी होगी। फोन के डिस्प्ले में कई अन्य फीचर्स भी शामिल हैं। इनमें थ्री-फोटोसेंसिटिव फुल-एरिया लाइट सेंसिंग, अनपोलराइज्ड नेचुरल लाइट डिस्प्ले, फुल-ब्राइटनेस DC डिमिंग और 3300Hz तक PWM डिमिंग शामिल हैं। गेमिंग के दौरान स्क्रीन पर पड़ने वाली रोशनी के प्रभाव को कम करने के लिए गेमिंग ग्लेयर प्रोटेक्शन मोड भी दिया गया है।
iQOO 16 स्पेसिफिकेशंस संभावित
परफॉरमेंस की बात करें तो iQOO 16 को Qualcomm के फ्लैगशिप प्रोसेसर के साथ पेश किए जाने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका नाम Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro हो सकता है। हालांकि यह नाम अभी कंफर्म नहीं है। ग्राफिक्स के लिए Adreno 850 GPU दिया जा सकता है।
स्टोरेज की बात करें तो iQOO 16 के कई स्टोरेज वैरियंट सामने आए हैं। इसमें 12GB + 256GB, 12GB + 512GB, 16GB + 512GB और 16GB + 1TB कॉन्फिगरेशन शामिल हैं।
iQOO 16 फोन में पावर बैकअप के लिए 8,400mAh की बैटरी दी जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है। इसमें 1/1.3-इंच सेंसर वाला 50MP मेन कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल हो सकता है। इसके अलावा फोन को IP68 और IP69 रेटिंग दी जा सकती है। जिससे धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा मिल सकती है।
आखिर में बता दें कि iQOO 16 को सितंबर के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। उम्मीद है जल्द ही लॉन्च डेट बताई जा सकती है। यदि आप इसे लेना चाहते हैं तो आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।