Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro और 16GB RAM के साथ iQOO 16 Geekbench पर लिस्ट

iQOO का अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO 16 चर्चा में बना हुआ है। फोन के अक्टूबर में लॉन्च होने की उम्मीद है। वहीं, अब लॉन्च से पहले इसकी Geekbench लिस्टिंग सामने आई है। 91mobiles के अनुसार, Geekbench पर मॉडल नंबर vivo V2606A वाला स्मार्टफोन स्पॉट हुआ है। जिसे आगामी iQOO 16 माना जा रहा है। लिस्टिंग से फोन के प्रोसेसर और RAM से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। जिसकी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
iQOO 16 गीकबेंच लिस्टिंग
Geekbench लिस्टिंग में फोन QTI SM8975 प्रोसेसर के साथ स्पॉट हुआ है। यह Qualcomm के आगामी Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro का इंटरनल मॉडल नंबर बताया जा रहा है। इसलिए उम्मीद है iQOO 16 में इस फ्लैगशिप चिपसेट का उपयोग किया जा सकता है।
लिस्टिंग के अनुसार, फोन में 16GB RAM दी जाएगी। Geekbench टेस्ट में iQOO 16 ने सिंगल-कोर टेस्ट में 3,434 अंक और मल्टी-कोर टेस्ट में 9,334 अंक हासिल किए हैं।
खास बात यह है कि शुरुआती Geekbench स्कोर पूर्व मॉडल iQOO 15 से कम है। क्योंकि Snapdragon 8 Elite Gen 5 से लैस इस डिवाइस ने Geekbench टेस्ट में सिंगल-कोर में 3,621 अंक और मल्टी-कोर में 10,579 अंक हासिल किए थे। हालांकि, आगामी iQOO 16 की यह लिस्टिंग किसी शुरुआती इंजीनियरिंग बिल्ड की हो सकती है। ऐसे टेस्ट में सॉफ्टवेयर और ऑप्टिमाइजेशन फाइनल रिटेल यूनिट से अलग हो सकते हैं। इसलिए लॉन्च के समय फोन का परफॉरमेंस और Geekbench स्कोर बेहतर होने की उम्मीद है।
बता दें कि Qualcomm इस साल सितंबर में Snapdragon Summit के दौरान दो फ्लैगशिप प्रोसेसर पेश कर सकता है। इनमें Snapdragon 8 Elite Gen 6 और Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro शामिल हो सकते हैं। दोनों चिपसेट 2nm प्रोसेस पर आधारित होने की उम्मीद है। जबकि Pro मॉडल में ज्यादा क्लॉक स्पीड मिलने की बात कही जा रही है।
iQOO 16 की Geekbench लिस्टिंग में इसके आठ में से दो CPU कोर 5GHz से ज्यादा क्लॉक स्पीड पर रन करते दिखाई दिए हैं। तुलना करें तो मौजूदा Snapdragon 8 Elite Gen 5 की अधिकतम क्लॉक स्पीड 4.6GHz बताई जाती है।
iQOO 16 के संभावित स्पेसिफिकेशंस
Geekbench लिस्टिंग के अलावा iQOO 16 को लेकर स्पेसिफिकेशंस पहले ही लीक हो चुके हैं। अब तक आई रिपोर्ट्स के अनुसार, iQOO 16 में 6.85 इंच का 2K Samsung फ्लैट डिस्प्ले मिल सकता है। यह स्क्रीन 165Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकती है। फोन में 8,500mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। जिसके साथ 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।
अक्टूबर में हो सकता है iQOO 16 का लॉन्च
iQOO 16 के अक्टूबर में चीन में लॉन्च होने की उम्मीद है। कंपनी सितंबर में Qualcomm के Snapdragon Summit के आसपास फोन को टीज करना शुरू कर सकती है।
आगामी iQOO 16 फोन खास तौर पर गेमिंग और हाई-परफॉरमेंस यूजर्स को लुभा सकता है। यदि आप इसे लेना चाहते हैं तो आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।