iQOO 16 का भारत में लॉन्च कंफर्म, बनेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 वाला पहला फोन

iQOO 16 स्मार्टफोन की भारत में लॉन्चिंग कंफर्म हो गई है। कंपनी ने Indian Mobile Congress (IMC) 2026 में आयोजित Snapdragon इवेंट के दौरान अपने नए फ्लैगशिप फोन का ऐलान किया है। इस मौके पर कंपनी के CEO Nipun Marya ने फोन को भी शोकेस किया है। हालांकि, अभी लॉन्च डेट कंफर्म नहीं हुई है। बता दें कि पिछले महीने की फोन चीन में दमदार स्पेसिफिकेशंस के साथ आया है। जो इंडिया के मॉडल में भी दिए जा सकते हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
iQOO 16 भारत में होगा लॉन्च
iQOO ने एक दिन पहले टीजर जारी करने के बाद iQOO 16 की इंडिया लॉन्चिंग कंफर्म कर दी है। कंपनी ने IMC 2026 में Snapdragon इवेंट के दौरान फोन दिखाया है। हालांकि, कंपनी ने लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है, लेकिन उम्मीद है यह इसी महीने आएगा। फोन का डिजाइन चीन में लॉन्च हुए मॉडल जैसा ही है।
iQOO 16 का डिजाइन और कलर ऑप्शन
iQOO 16 में स्क्वायर शेप वाला कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। जिसमें तीनों कैमरा सेंसर के लिए अलग-अलग रिंग्स हैं। फोन को Chasing Lights, Legend और Racing Track कलर ऑप्शन में चीन में उतारा गया है।
Chasing Lights वैरियंट खास है, क्योंकि इसमें रेड होलोग्राफिक पैटर्न और ब्लू लाइट का 3D इफेक्ट दिखाई देता है। फोन को मूव करने पर यह लाइट इफेक्ट बदलता नजर आता है। कंपनी के CEO ने भारत में इसी कलर को टीज किया है।
iQOO 16 के स्पेसिफिकेशंस
iQOO 16 में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ LPDDR5X Ultra RAM, UFS 4.1 स्टोरेज और Q4 गेमिंग चिप लगी है। इस चिपसेट ने AnTuTu बेंचमार्क पर 5.5 लाख से ज्यादा स्कोर किया है।
iQOO 16 फोन में 6.85 इंच का Samsung M16 AMOLED डिस्प्ले है। जो 2K रिजॉल्यूशन और 165Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। बैटरी की बात करें तो डिवाइस में 8,400mAh की बैटरी दी गई है। पिछले मॉडल iQOO 15 में 7,000mAh की बैटरी मिलती है। नए फोन में 100W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट है।
फोटोग्राफी के लिए iQOO 16 फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम वाला 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP फ्रंट कैमरा मिलेगा। सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन Android 17 पर बेस्ड OriginOS 7 पर रन करता है।
iQOO 16 की भारत में कीमत कितनी हो सकती है?
iQOO 16 की भारत में कीमत का खुलासा अभी नहीं हुआ है। चीन में इसके बेस मॉडल की कीमत भारतीय करेंसी में करीब 85,000 रुपये के बराबर है। वहीं, भारत में iQOO 15 की शुरुआती कीमत 85,999 रुपये है। मेमोरी और दूसरे कंपोनेंट्स की बढ़ती कीमतों को देखते हुए iQOO 16 5G की कीमत पिछले मॉडल के मुकाबले ज्यादा होने का अनुमान है। हालांकि, इसकी असल कीमत लॉन्च के समय ही सामने आएगी। यदि आप आगामी फ्लैगशिप फोन को लेना चाहते हैं तो हम आपको लगातार इसके अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स साइट पर विजिट करते रहें।