8,400mAh बैटरी, 165Hz डिस्प्ले और 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ iQOO 16 चीन में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

iQOO ने अपनी नंबर सीरीज में नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO 16 लॉन्च किया है। यह चीन में ब्रांड के बड़े इवेंट में आया है। जिसमें कंपनी ने कई हाई-एंड फीचर्स प्रदान किए हैं। यह पर्व मॉडल iQOO 15 से कई ज्यादा एडवांस मोबाइल लग रहा है। इसमें 6.85-इंच Samsung M16 OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट और 8,400mAh की बड़ी बैटरी जैसे कई स्पेसिफिकेशंस हैं। आइए, आगे आपको पूरी खूबियां और कीमत की डिटेल्स देते हैं।
iQOO 16 के स्पेसिफिकेशंस
iQOO 16 में 6.85-इंच Samsung M16 OLED डिस्प्ले दिया गया है। इस स्क्रीन पर 3168×1440 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 165Hz LTPO रिफ्रेश रेट मिल जाता है। इसके साथ 500Hz टच सैंपलिंग रेट और जरूरत पड़ने पर 5,000Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट मिलेगा।
ब्राइटनेस की बात करें तो iQOO 16 फोन की लोकल पीक ब्राइटनेस 10,000 निट्स तक और फुल-स्क्रीन ब्राइटनेस 2,800 निट्स तक है। डिस्प्ले में 3,300Hz PWM डिमिंग और 508ppi पिक्सल डेंसिटी दी गई है। गेमिंग के दौरान फास्ट रिस्पॉन्स के लिए ये फीचर्स दमदार हैं।
परफॉरमेंस की बात आती है तो iQOO 16 पूर्व मॉडल से और तेज है क्योंकि इसमें लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर लगाया गया है। कंपनी ने इसे Q4 गेमिंग चिप के साथ पेश किया है। फोन में LPDDR5X Ultra Pro RAM मिलती है। जिसकी स्पीड 10.7Gbps तक है। स्टोरेज के लिए UFS 4.1 तकनीक दी गई है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन Android 17 पर आधारित OriginOS 7 पर काम करता है।
iQOO 16 की बड़ी खूबियों में इसकी 8,400mAh बैटरी भी शामिल है। बैटरी साइज में अपग्रेड के साथ फोन में 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। फोन रिवर्स चार्जिंग भी प्रदान करता है।
फोटोग्राफी के लिए iQOO 16 फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP OmniVision OV50Q मेन कैमरा है। जो OIS और LOFIC तकनीक से लैस है। इसके साथ 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP Sony LYT-600 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा लगा है। पेरिस्कोप कैमरा भी OIS सपोर्ट वाला है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में 32MP GalaxyCore GC32E1 फ्रंट कैमरा मिलता है। रियर कैमरे से 8K वीडियो रिकॉर्डिंग और 100x तक डिजिटल जूम का सपोर्ट मिलेगा।
iQOO 16 में गेमिंग के लिए डुअल 1511 Master Pro स्टीरियो स्पीकर्स और X+Z डुअल-एक्सिस लीनियर मोटर दी गई है। सिक्योरिटी के लिए इसमें अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। कनेक्टिविटी फीचर्स में Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, NFC, IR ब्लास्टर और USB 3.2 Gen 1 शामिल हैं। फोन को IP68 और IP69 डस्ट एवं वाटर रेजिस्टेंस भी मिला है। जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षा देगा।
iQOO 16 फोन की हाइट 163.75mm और चौड़ाई 76.90mm है। Track मॉडल की मोटाई 8.30mm और वजन 222.5 ग्राम रखा है। वहीं, Legend कलर 8.40mm मोटा और 227.9 ग्राम का है। जबकि Chasing Light कलर की मोटाई 8.55mm और वजन 229.8 ग्राम है।
iQOO 16 की कीमत और उपलब्धता
चीन में iQOO 16 को चार रैम और स्टोरेज ऑप्शंस में लॉन्च किया गया है। इसके 12GB + 256GB वैरियंट की कीमत 5,999 युआन यानी इंडियन करेंसी के अनुसार करीब 85,800 रुपये है। फोन के 12GB + 512GB की कीमत 6,799 युआन यानी करीब 97,300 रुपये, 16GB + 512GB की 7,499 युआन यानी करीब 1,07,300 रुपये और टॉप ऑप्शन 16GB + 1TB की 8,499 युआन करीब 1,21,600 रुपये रखी गई है। फोन को Chasing Light, Legend और Track कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा।
बताते चलें कि चीन में आने के बाद इसे कुछ हफ्तों में इंडिया सहित ग्लोबल बाजार में लाया जा सकता है। यह आगामी OnePlus 16 को टक्कर देगा। यदि आप इसे लेने की इच्छा रखते हैं तो हम आपको इंडिया आने का अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स साइट पर लेटेस्ट टेक न्यूज पढ़ते रहें।