
iQOO अपनी अगली फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज पर काम कर रहा है। इसमें आने वाले iQOO 16 को लेकर एक नया लीक सामने आया है। टिपस्टर Digital Chat Station ने वीबो पोस्ट के जरिए फोन के अहम फीचर्स शेयर किए हैं। लीक के अनुसार,आगामी iQOO 16 का इंजीनियरिंग सैंपल फिलहाल टेस्टिंग फेज में है। फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, हाई-एंड डुअल स्पीकर, बड़ी बैटरी और बेहतर गेमिंग फीचर्स मिलने की उम्मीद है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
iQOO 16 स्पेसिफिकेशंस डिटेल्स लीक
लीक के अनुसार, iQOO 16 के इंजीनियरिंग मॉडल में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट का उपयोग किया जा रहा है। यह चिपसेट फोन को हाई परफॉरमेंस देने के लिए लगाया जा सकता है। इससे गेमिंग व मल्टीटास्किंग का अनुभव शानदार मिल सकता है।
iQOO 16 फोन में तगड़े चिपसेट के साथ डेडिकेटेड ग्राफिक्स चिप भी दी जा सकती है, जो गेमिंग परफॉरमेंस को और बेहतर बनाने में मदद करेगी। इससे हाई ग्राफिक्स वाले गेम्स में बेहतर फ्रेम रेट और ज्यादा स्मूथ गेमिंग एक्सपीरियंस मिलने की उम्मीद है।
iQOO 16 की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी हो सकती है। टिपस्टर ने कमेंट सेक्शन में लिखा है कि फोन में 8500mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। अगर यह जानकारी सही साबित होती है तो iQOO 16 मौजूदा फ्लैगशिप स्मार्टफोंस के मुकाबले बड़ी बैटरी के साथ आ सकता है।
फोन में 1115 सीरीज के हाई-क्वालिटी सिमेट्रिकल डुअल स्पीकर मिलने की बात कही गई है। यह फीचर खासतौर पर गेमिंग और वीडियो देखने वाले यूजर्स के लिए बेहतर ऑडियो प्रदान कर सकता है।
पूर्व लीक्स के अनुसार, iQOO 16 में 2K रिजॉल्यूशन वाला फ्लैट डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें नया कस्टमाइज्ड पैनल मटेरियल और अल्ट्रा-हाई रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। डिस्प्ले पर AR फिल्म लेयर भी दी जा सकती है, जो स्क्रीन क्वालिटी और विजुअल एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने में मदद कर सकती है।
कैमरा की बात करें तो iQOO 16 में OV50Q सेंसर लगाया जा सकता है। हालांकि कैमरा सेटअप के बाकी सेंसर और फीचर्स को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, फोन के कैमरा डिजाइन को लेकर भी टिपस्टर से सवाल किया गया था कि क्या इसमें स्क्वायर शेप कैमरा मॉड्यूल मिलेगा, लेकिन उन्होंने इस पर कोई साफ़ जानकारी नहीं दी है।
लीक के अनुसार, iQOO 16 को IP68 और IP69 रेटिंग मिल सकती है, जिससे फोन धूल और पानी से सुरक्षा प्रदान कर सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें USB 3.2 सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। सिक्योरिटी के लिए फोन में 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर मिलने की बात कही गई है। बेहतर हैप्टिक फीडबैक के लिए 0916 सीरीज X-axis लीनियर मोटर भी दी जा सकती है।
अब तक आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि iQOO इस बार iQOO 16 Ultra मॉडल को लॉन्च नहीं करने पर विचार कर रहा है। जिसका कारण बढ़ती मेमोरी कॉस्ट हो सकता है।
बताते चलें कि फिलहाल iQOO ने iQOO 16 को लेकर आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है। हालांकि लगातार सामने आ रहे लीक्स से लगता है कि यह कंपनी का पावरफुल फ्लैगशिप स्मार्टफोन बनेंगा। यदि आप आने वाले महीनों में तगड़ा आईक्यू फोन लेना चाहते हैं तो इसके लिए रुक सकते हैं। हम आपको आगे भी अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।










