iQOO 8 हो सकता है दुनिया का सबसे फास्ट चार्जिंग वाला स्मार्टफोन, सिर्फ 12 मिनट में होगी बैटरी फुल 

Join Us icon

Vivo का सब ब्रांड iQOO अपने अपकमिंग फ़्लैगशिप स्मार्टफ़ोन iQOO 8 को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। iQOO ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर पोस्ट शेयर कर जानकारी दी है कि कंपनी iQOO 8 को अगस्त महीने की 4 तारीख़ को पेश करेगा। हालांकि, कुछ टिपस्टर ये पहले ही कंफर्म कर चुके ते कि iQOO 8 स्मार्टफोन चीन में 4 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही इस अपकमिंग फ्लैगशिप iQOO 8 स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आ चुकी हैं। अब एक नई रिपोर्ट में अपकमिंग iQOO स्मार्टफ़ोन की चार्जिंग स्पीड के बारे में जानकारी सामने आई है। इस रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि iQOO 8 स्मार्टफोन दुनिया का सबसे फास्ट चार्जिंग स्पीड वाला स्मार्टफोन होगा।

iQOO 8 में होगी 160W फास्ट चार्जिंग

अपकमिंग iQOO 8 स्मार्टफोन के पोस्टर से मिली जानकारी की माने तो इस फोन में FlashCharge टेक्नोलॉजी दी जा सकती है। हालांकि चार्जिंग स्पीड अभी सामने नहीं आई हैं। कुछ रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि iQOO 8 में 120W चार्जिंग स्पीड दी जा सकती है। वहीं My Drivers की लेटेस्ट न्यूज की माने तो iQOO 8 स्मार्टफोन में 160W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है। इस रिपोर्ट की माने तो iQOO 8 स्मार्टफोन सिर्फ 12 मिनट में 0 से 100 प्रतिशत चार्ज होगा। अगर यह सही होता है तो iQOO 8 स्मार्टफोन दुनिया का सबसे फास्ट चार्जिंग वाला स्मार्टफोन होगा। यह भी पढ़ें : Xiaomi के अपकमिंग MIUI 13 के फीचर हुए लीक, वर्चुअल रैम और नए एनिमेशन के साथ होंगी ये खूबियां

iQOO 8 स्पेसिफिकेशन्स

iqoo 8 specifications

पॉपुलर टिपस्टर Digital Chat Station की माने तो iQOO 8 स्मार्टफोन में QHD+ रेजलूशन वाली डिस्प्ले होगी। इसके साथ ही एक स्क्रीन शॉट से यह जानकारी सामने आई है कि अपकमिंग iQOO 8 स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 888 Plus chipset दिआ जाएगा। इसके साथ ही यह फोन इस चिपसेट के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन भी हो सकता है। स्क्रीनशॉट से पता चलता है कि iQOO 8 स्मार्टफोन में 12GB की RAM, 256GB दी जा सकती है। इसके साथ ही यह फोन Android 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करेगा। इसके साथ ही इस फोन में 4GB की वर्चुअल रैम दिया जा सकता है। iQOO 8 स्मार्टफोन में iQOO 7 series के मुकाबले बेहतर कैमरा फीचर दिए जा सकते हैं। यह भी पढ़ें : OnePlus Nord 2 स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले भारत में OnePlus Nord हुआ डिस्कंटीन्यू

लेटेस्ट वीडियो : OnePlus Nord vs Nord CE कौन-सा स्मार्टफोन है दमदार

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here