iQOO 8 में मिलेगी शानदार 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले जो बचाएगा फोन की बैटरी

Join Us icon

iQOO ने कुछ दिनों पहले ऐलान किया था वह 4 अगस्त को iQOO 8 स्मार्टफोन लॉन्च करेगा। कुछ दिनों बाद iQOO ने ऐलान किया कि वह इस स्मार्टफ़ोन को लॉन्च से पहले ChinaJoy कॉन्फ्रेस पर लॉन्च करेगी। इसके साथ ही iQOO 8 स्मार्टफोन की कई स्पेसिफिकेशन लीक हो चुकी हैं। iQOO 8 स्मार्टफोन के बारे में अब तक प्रोसेसर, रैम, स्टोरेज कैपेसिटी और चार्जिंग स्पीड के बारे में जानकारी सामने आई है। अब iQOO 8 स्मार्टफोन के बारे में नई जानकारी सामने आई हैं, जिसमें इस स्मार्टफोन की डिस्प्ले और बैटरी कैपेसिटी के बारे में जानकारी मिली है।

iQOO 8 में मिलेगी शानदार डिस्प्ले

GizmoChina की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि iQOO 8 स्मार्टफोन में LTPO पैनल दिया है, जो 10-बिट कलर, 2K रेजलूशन (QHD+), और 120Hz रिफ्रेश रेट का होगा। इसके साथ ही इस स्मार्टफोन की डिस्प्ले वेरिएबल रिफ्रेश रेट के साथ आएगी। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 1Hz से 120Hz के बीच दिखाए जाने वाले कंटेंट के मुताबिक बदलता रहेगा। iQOO 8 स्मार्टफोन के टीजर पोस्ट से पता चलता है कि इस फोन की डिस्प्ले में टरूँ टू लाइफ़ कलर दिखाई देंगे।

iqoo_8_display_features

हाई रिफ्रेश रेट (90Hz या 120Hz) वाले डिस्प्ले स्टेंडर्ड रिफ्रेश रेट (60Hz) के मुकाबले ज्यादा पावर कंज्यूम करते हैं। ऐसे में वेरिएबल रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले ज्यादा फायदेमंद साबित होता है। पावर की खपत कम हो इसके लिए इस डिस्प्ले की रिफ्रेट रेट कम हो जाती है। iQOO 7 स्मार्टफ़ोन हाई रिफ़्रेश रेट के साथ बेहतर बैटरी बैकअप ऑफ़र के साथ पेश किया गया था। ऐसे में उम्मीद है कि iQOO 8 स्मार्टफोन वेरिएबल रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ और भी बेहतर बैटरी बैकअप ऑफ़र कर सकता है।

iQOO 8 में मिलेगी 4,500mAh की बैटरी

पॉपुलर टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने iQOO 8 स्मार्टफोन की बैटरी के बारे जानकारी शेयर की है। IQOO 8 के बारे में बताया जा रहा है कि इसमें 4,500mAH की बैटरी दी जा सकती है। इस लीक में दावा किया यह स्मार्टफोन 120W चार्जिंग स्पीड के साथ पेश किया जा सकता है। कुछ रिपोर्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि iQOO 8 स्मार्टफोन में 160W चार्जिंग स्पीड भी दी जा सकती है।

iqoo_8_battery_capacity

पहले सामने आए रिपोर्ट्स की माने तो iQOO 8 स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 888 Plus SoC के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन हो सकता है। iQOO स्मार्टफोन के बारे में कहा जा रहा है कि ये 12GB RAM, 256GB स्टोरेज और Android 11 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ पेश किया जा सकता है।

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है लेटेस्ट OnePlus Nord 2

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here