iQOO Neo 10 नए कलर में लॉन्च: Alpine White और Asphalt Black के साथ आया दमदार फोन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/05/iqoo-neo-10-new-color-variants-alpine-white-asphalt-black-launch-india-price-specs.jpg

iQOO ने अपने दमदार परफॉरमेंस वाले फोन iQOO Neo 10 को नए लुक में पेश कर दिया है। कंपनी ने लगभग एक साल बाद इस डिवाइस के लिए दो नए कलर ऑप्शन Alpine White और Asphalt Black भारत में लॉन्च किए हैं। ये नए रंग पहले से मौजूद Inferno Red और Titanium Chrome वेरिएंट्स के साथ सेल होंगे। हालांकि, फोन के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आइए, आगे कीमत और फीचर्स जानते हैं।

कीमत की बात करें तो iQOO Neo 10 के नए कलर वेरिएंट्स की शुरुआती कीमत 37,999 रुपये रखी गई है। जो 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मॉडल के लिए है। वहीं, 12GB + 256GB वैरियंट की कीमत 42,999 रुपये है। बैंक ऑफर्स के तहत Axis Bank और SBI कार्ड पर 3,000 रुपये तक का डिस्काउंट भी मिल रहा है, जिससे इसकी कीमत 34,999 और 40,999 रुपये पड़ जाएगी। यही नहीं ग्राहक 6 महीने तक के नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन का भी फायदा उठा सकते हैं।

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो iQOO Neo 10 में 6.78-इंच का AMOLED 1.5K डिस्प्ले मिलता है। इस पर 144Hz रिफ्रेश रेट और 5,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल जाती है। यह डिस्प्ले गेमिंग और कंटेंट कंजम्प्शन के लिए शानदार अनुभव देता है।

परफॉरमेंस के लिए iQOO Neo 10 स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट के साथ आता है, जिसे 12GB तक LPDDR5X Ultra RAM और UFS 4.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। यही वजह है कि यह डिवाइस गेमर्स और हेवी यूजर्स के लिए खास है। इसके अलावा इसमें 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, जिससे लंबे समय तक उपयोग और फास्ट चार्जिंग दोनों का फायदा मिलता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो iQOO Neo 10 में 50MP का Sony IMX882 प्राइमरी सेंसर, 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 32MP का फ्रंट कैमरा शामिल है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में फोन Android 16 आधारित OriginOS 6 पर काम करता है।इसके अलावा IP65 रेटिंग मिली हुई है।

iQOO Neo 10 में परफॉरमेंस, दमदार बैटरी और हाई-एंड हार्डवेयर मिलता है। हालांकि, कैमरा वर्सेटिलिटी के मामले में इस प्राइस रेंज में कुछ दूसरे विकल्प टेलीफोटो लेंस के साथ बेहतर अनुभव दे सकते हैं। वहीं, नए कलर ऑप्शंस और कम कीमत के साथ यह फोन बढ़िया ऑप्शन है। आप इसे चुन सकते हैं। 91मोबाइल्स के साथ साथ हर टेक अपडेट के लिए जुड़े रहें।

See Full Specs


Best Competitors

iQOO Neo 10R Rs. 23,926
89%
POCO X7 Pro Rs. 30,949
90%
POCO F7 Rs. 35,999
90%
See All Competitors