120W फास्ट चार्जिंग और दमदार प्रोसेसर के साथ आएगा iQOO का नया फोन, फीचर्स हुए लीक

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/04/iqoo-neo-10-pro-plus-specifications-leaked.jpg

iQOO आने वाले दिनों में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO Neo 10 Pro+ को लॉन्च करने की तैयारी में लग रहा है। इस डिवाइस को लेकर पहली बार टिप्सटर Digital Chat Station ने Weibo पर जानकारी शेयर की है। हालांकि कुछ समय बाद उस पोस्ट को हटा लिया गया है, लेकिन स्क्रीनशॉट से कई अहम फीचर्स रिवील हो गए हैं। आइए, आगे खूबियों की डिटेल्स जानते हैं।

iQOO Neo 10 Pro+ के लीक स्पेसिफिकेशंस

iQOONeo 10 Pro Plus के प्रोसेसर, डिस्प्ले, कैमरा और बैटरी से जुड़ी जानकारियां लीक हो गई हैं।

iQOO आमतौर पर साल के मिड में Neo सीरीज के दो फ्लैगशिप वर्जन लॉन्च करता। हालांकि अभी केवल iQOO Neo 10 Pro+ का लीक सामने आया है। उम्मीद है कि इसे लेकर कुछ हफ्तों में और जानकारी सामने आ सकती है।

iQOO Neo 10R के स्पेसिफिकेशंस

भारत में iQOO Neo 10R पिछले महीने 11 मार्च को पेश हुआ है। इसमें 6.78-इंच का 1.5के डिस्प्ले, स्नेपड्रैगन 8एस जेन 3 चिपसेट, Adreno 735 जीपीयू, 12जीबी रैम मिलती है। यह 50 मेगापिक्सल Sony IMX882 OIS Portrait सेंसर और 8 मेगापिक्सल के अन्य लेंस वाले डुअल रियर कैमरा के साथ आता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। पावर बैकअप के लिए iQOO Neo 10R 5G स्मार्टफोन में तगड़ी 6,400एमएएच बैटरी दी गई है। जबकि 80वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।