8000mAh से बड़ी बैटरी और 144Hz 2K OLED डिस्प्ले के साथ जुलाई में लॉन्च हो सकता है iQOO Neo 11s 5G

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/10/iQOO-Neo11.jpg

आइकू ने पिछले साल चाइना में नियो सीरीज के तहत iQOO Neo 11 5G फोन लॉन्च किया था। यह मोबाइल Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर की ताकत से लैस होकर आया था जिसमें 7500mAh और 100W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स शामिल थे। वहीं अब खबर आ रही है कि कंपनी इसी सीरीज का नया मोबाइल फोन iQOO Neo 11s भी लेकर आ रही है जो जुलाई में टेक मंच पर पेश किया जा सकता है। ताजा लीक में आइकू नियो 11एस की स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आ गई है।

iQOO Neo 11s स्पेसिफिकेशन्स

आइकू नियो 11एस की स्पेसिफिकेशन्स चीनी टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन के जरिये सामने आई है। लीक में अनुमान जताया गया है कि यह मोबाइल जुलाई महीने में चाइना में पेश किया जा सकता है। सामने आई डिटेल्स के अनुसार इस स्मार्टफोन को 2K पिक्सल रेजोल्यूशन वाली OLED स्क्रीन पर लाया जाएगा और यूजर्स को इसपर 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलेगा। फोन में फ्लैट डिस्प्ले दी जाने की बात कही गई है जिसपर अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट भी मिलेगा।

iQOO Neo 11

लीक के मुताबिक iQOO Neo 11s MediaTek Dimensity 9500s पर लॉन्च होगा। यह 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 3.73गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। बताते चलें कि मार्च महीने में POCO X8 Pro Max इंडिया में लॉन्च हुआ था जो प्रोसेसर वाला भारत का पहला फोन बनकर आया था।

आइकू नियो 11एस की सटीक बैटरी कैपेसिटी तो अभी सामने नहीं आई है लेकिन लीक की मानें तो इस 5जी फोन में पावर बैकअप के लिए 8000mAh से बड़ी बैटरी दी जाएगी। फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ ही इसमें वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया जा सकता है। वहीं लीक में बताया गया है कि iQOO Neo 11s IP69 रेटिंग के साथ आएगा जो इसे डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन प्रदान करेगी। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP OIS मेन कैमरा सेंसर दिए जाने की जानकारी भी लीक में सामने आई है।

iQOO Neo 11

iQOO Neo 11 डिटेल्स

आइकू नियो 11 5जी फोन की बात करें यह मोबाइल 4.32GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने वाले क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलिट ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है। हैवी परफॉर्मेंस को हैंडल करने के लिए जहां इसमें डेडिकेटेड Q2 chip भी लगाई गई है। वहीं फोन हीट होने से बचाने के लिए 8000mm² हीट डिस्पेशन एरिया दिया गया है। यह मोबाइल LPDDR5X RAM + UFS 4.1 storage पर काम करता है।

iQOO Neo 11 5G फोन में BOE Q10+ टेक्नोलॉजी पर बनी 6.82-इंच की 2K+ LTPO AMOLED डिस्प्ले दी गई है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट और 4500nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मौजूद है। पावर बैकअप के लिए आइकू नियो 11 5जी फोन में 7,500एमएएच बैटरी दी गई है जिसके साथ 100W Flash Charge टेक्नोलॉजी मौजूद है।

iQOO Neo 11

फोटोग्राफी के लिए iQOO Neo11 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.88 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन LYT700V OIS सेंसर दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर वाले 8 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए आइकू नियो 11 में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जो एफ/2.45 पर काम करता है।