iQOO Neo 11S अगले महीने हो सकता है लॉन्च, 2K 144Hz डिस्प्ले और 8,000mAh बैटरी की डिटेल्स लीक

iQOO अपनी Neo सीरीज का नया स्मार्टफोन iQOO Neo 11S जल्द लॉन्च कर सकता है। वहीं, लॉन्च से पहले टिप्स्टर Digital Chat Station ने शेयर किया है कि इसकी लॉन्चिंग अगस्त 2026 में चीन में हो सकती है। साथ ही फोन के अहम फीचर्स भी बताए गए हैं। जिनसे पता चलता है कि कंपनी इसे गेमिंग और हाई-परफॉरमेंस सेगमेंट में उतार सकती है। आइए, अब तक आई डिटेल्स जानते हैं।
iQOO Neo 11S के स्पेसिफिकेशंस लीक
लीक के अनुसार आगामी iQOO Neo 11S में फ्लैट OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस पर 2K रिजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल सकता है। हालांकि नए लीक में प्रोसेसर का नाम नहीं बताया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि इसमें MediaTek Dimensity 9500 का अंडरक्लॉक्ड वर्जन लगाया जा सकता है। इससे फोन बेहतर गेमिंग और स्मूद परफॉरमेंस प्रदान कर सकता है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, iQOO Neo 11S में करीब 8,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। इसके साथ 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलने की भी उम्मीद है। फोन में अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और IP68 डस्ट व वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग भी मिलने की संभावना है।
लीक में बताया गया है कि iQOO Neo 11S को 12GB + 256GB, 12GB + 512GB, 16GB + 256GB और 16GB + 512GB जैसे स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है।
फिलहाल iQOO Neo 11S फोन के कैमरा सिस्टम को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, क्योंकि Neo 11S को मौजूदा Neo 11 का अपग्रेड माना जा रहा है, इसलिए इसमें 16MP फ्रंट कैमरा मिल सकता है। जबकि बैक पैनल पर 50MP प्राइमरी और 8MP अल्ट्रा-वाइड डुअल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है।
कीमत और कलर्स लीक
अब तक आई जानकारी के अनुसार अपकमिंग iQOO Neo 11S स्मार्टफोन Light White, Shadow Black और Wind Chaser कलर ऑप्शन में आ सकता है। चीन में इसकी शुरुआती कीमत लगभग 3,000 युआन (करीब 42,000 रुपये) रहने की उम्मीद है। यानी डिवाइस मिड रेंज में तगड़ा ऑप्शन बन सकता है।
चीन में लॉन्च होने के बाद iQOO Neo 11S का मुकाबला Redmi, OnePlus और Realme के हाई-परफॉरमेंस मिड रेंज स्मार्टफोंस से हो सकता है। अगर आप आने वाले महीनों में करीब 40,000 के आसपास बजट में एक ऐसा स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं जिसमें शानदार डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और फ्लैगशिप-लेवल परफॉरमेंस मिले, तो Neo 11S का इंतजार किया जा सकता है। हालांकि, असल डिटेल आने का वेट करना होगा। हम आपको आगे भी आगामी डिवाइस का अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।