iQOO Neo 12 का लॉन्च टाइमलाइन लीक, 185Hz डिस्प्ले और Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ हो सकता है लॉन्च

iQOO अपनी Neo सीरीज में नया स्मार्टफोन लेकर आ सकता है। यह iQOO Neo 12 नाम से आ सकता है। फोन के बारे में पहले भी जानकारियां सामने आई हैं। इसी बीच नए लीक में लॉन्च टाइमलाइन, डिस्प्ले और गेमिंग फीचर्स की जानकारी मिली है। टिपस्टर Digital Chat Station के अनुसार, यह फोन अक्टूबर में लॉन्च हो सकता है। इसकी Geekbench लिस्टिंग भी सामने आई है। आइए, अब तक आई डिटेल्स जानते हैं।
iQOO Neo 12 स्पेसिफिकेशंस लीक
लीक के अनुसार, iQOO Neo 12 में कस्टम 2K+ डिस्प्ले दिया जा सकता है। जो 185Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकता है। इस पैनल को Visionox ने तैयार किया है। दावा है कि यह फोन इस डिस्प्ले का उपयोग करने वाला पहला हो सकता है। इसमें Visionox की चौथी पीढ़ी का pTSF ल्यूमिनसेंट मटेरियल होने की बात कही गई है।
इससे पहले भी टिपस्टर ने iQOO Neo 12 फोन के 2K और 185Hz डिस्प्ले की टेस्टिंग की जानकारी दी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें 6.83 इंच का Visionox पैनल मिल सकता है। हालांकि, कंपनी ने डिस्प्ले के साइज या अन्य फीचर्स की पुष्टि नहीं की है।
लीक के अनुसार, iQOO Neo 12 में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसके साथ कंपनी का Q3 डेडिकेटेड गेमिंग चिप भी मिल सकता है। यह चिप गेमिंग के दौरान प्राइमरी GPU का कुछ काम संभालने और बेहतर फ्रेम रेट बनाए रखने में मदद कर सकती है।
iQOO Neo 12 फोन की खास बात इसमें मिलने वाला एक्टिव कूलिंग फैन भी हो सकता है। यह गेमिंग के दौरान हीट को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। अगर ये सभी फीचर्स मिलते हैं आगामी फोन शानदार ऑप्शन साबित हो सकता है। पूर्व में सामने आई जानकारी में फोन के 9,000mAh से बड़ी बैटरी और 100W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आने की बात भी कही गई थी।
iQOO Neo 12 Geekbench डिटेल्स
एक कथित स्मार्टफोन को Geekbench 6.7.1 डेटाबेस पर मॉडल नंबर V2618A के साथ देखा गया है। टिपस्टर्स के मुताबिक, यह डिवाइस चीन में iQOO Neo 12 के नाम से लॉन्च हो सकता है। लिस्टिंग में फोन ने सिंगल-कोर टेस्ट में 3,621 और मल्टी-कोर टेस्ट में 11,078 स्कोर हासिल किए हैं।
लिस्टिंग में Qualcomm SM8850 चिपसेट का जिक्र है। जिसे Snapdragon 8 Elite Gen 5 माना जा रहा है। इसमें Adreno 840 GPU और करीब 16GB RAM भी देखी गई है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में डिवाइस Android 17 पर काम कर सकता है।
iQOO Neo 12 फोन में मेटल फ्रेम और 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर मिलने की भी उम्मीद है। इसके अलावा, लीक में गेमिंग के लिए Vulkan Shadows और Infinity Nikki जैसे गेम्स के खास ऑप्टिमाइजेशन का जिक्र किया गया है।
iQOO Neo 12 की आधिकारिक घोषणा के बाद ही इन जानकारियों की पुष्टि हो सकेगी। इसलिए आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।