
iQOO Neo 3s स्मार्टफोन को भारत में जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। iQOO का यह अपकमिंग स्मार्टफोन iQOO Neo 3 का अपग्रेड होगा। वीवो के सब-ब्रांड ने पिछले साल अप्रैल महीन में iQOO Neo 3 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। iQOO का यह स्मार्टफोन Snapdragon 865 प्रोसेसर, 44W फास्ट चार्ज और 144Hz। डिस्प्ले जैसे फ्लैगशिप स्पेसिफिकेशन्स के साथ पेश किया गया है। iQOO Neo 3s स्मार्टफोन पिछले साल लॉन्च किए स्मार्टफोन को रिप्लेस करेगा। 91mobiles ने इस स्मार्टफोन में IMEI के डेटाफेस पर स्पॉट करेगा। iQOO Neo 3s स्मार्टफोन को इस लिस्टिंग में मॉडल नंबर V2118A के साथ स्पॉट किया गया है। इसी मॉडल नंबर के साथ इस स्मार्टफोन को TENAA सर्टिफिकेशन की वेबसाइट पर भी देखा गया है।
iQOO Neo 3s स्मार्टफोन IMEI और TENAA की लिस्टिंग में
iQOO Neo 3s स्मार्टफोन के बारे में नाम और मॉडल नंबर के सिवाय IMEI डेटाबेस में कोई भी जानकारी लीक नहीं होती है। वहीं TENAA की लिस्टिंग में भी इस स्मार्टफोन की इमेज और स्पेसिफिकेशन्स अपडेट नहीं हुए हैं। TENAA की लिस्टिंग में फिलहाल सिर्फ इतना अपडेट किया गया है कि यह एक 5G स्मार्टफोन होगा। हालांकि Google Play Console की लिस्टिंग में iQOO Neo 3s स्मार्टफोन की कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स रिवील हुए हैं। iQOO Neo 3s स्मार्टफोन को Qualcomm Snapdragon 870 चिपसेट के साथ 12GB RAM के साथ पेश किया जाएगा। इस स्मार्टफोन की डिस्प्ले FHD+ डिस्प्ले और Android 11 OS के साथ पेश किया गया है। यह भी पढ़ें : Exclusive: Samsung Galaxy A22 5G और Galaxy A22 4G के डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स लीक
Google Play Console लिस्टिंग में अपियर होने के बाद यह फोन जल्द ही ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। हाल में ही यह स्मार्टफोन 3C की लिस्टिंग में स्पॉट किया गया था, जिससे पता चला था कि यह फोन 44W फ़ास्ट चार्ज सपोर्ट करेगा।यह भी पढ़ें : Redmi Note 10S 4G vs Realme 8 5G, 4जी की ताकत या 5जी की स्पीड
iQOO Neo 3s स्मार्टफोन की लॉन्च डेट और डिजाइन से जुड़ी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। याद दिला दें कि iQOO Neo 3 स्मार्टफोन को 6.57 इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz है। इस स्मार्टफोन को Snapdragon 865 चिपसेट 12GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया गया गया है। iQOO Neo 3 स्मार्टफोन में 48MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 4,500mAh की बैटरी और 44W फास्ट चार्ज सपोर्ट दिया है। अपकमिंग iQOO Neo 3s स्मार्टफोन के बारे में अटकलें है कि इसके फ़ीचर भी एक जैसे हो सकते हैं।




















