iQoo U5x 4G स्मार्टफोन Snapdragon 680 प्रोसेसर और 5000mAh बैटरी के साथ जल्द होगा लॉन्च, स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक

iQOO U5x 4G स्मार्टफोन में Snapdragon 680 SoC दिया जाएगा। इसके साथ ही यह फोन 4GB तक रैम और 128GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है।

Join Us icon

iQOO भारत में iQOO Z6 5G स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। वीवो के सब-ब्रांड का यह स्मार्टफोन भारत में 16 मार्च को 15,000 रुपये तक की कीमत में पेश कर सकता है। इसके साथ ही iQOO होम मार्केट चीन में एक नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। यह स्मार्टफोन कंपनी के U-सीरीज का हिस्सा होगा। यह स्मार्टफोन iQOO U5x के नाम से एंट्री कर सकता है। कंपनी ने कुछ महीने पहले ही चीन में U5 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। MySmartPrice ने अपनी एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में iQOO U5x 4G स्मार्टफोन को लेकर जानकारी शेयर की है।

iQOO U5x 4G स्मार्टफोन के इंडिया लॉन्च को लेकर फिलहाल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। यहां हम आपको iQOO U5x 4G स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और दूसरी डिटेल्स के बारे में बता रहे हैं।

iQOO U5x 4G स्पेसिफिकेशन्स

iQOO चीन में जल्द ही अपने बजट स्मार्टफोन U5x 4G को लॉन्च करने वाला है। टिपस्टर इशान अग्रवाल ने आईकू के अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे में जानकारी शेयर की है। रिपोर्ट के मुताबिक, iQOO U5x स्मार्टफोन में बड़ा डिस्प्ले दिया जाएगा। इस फोन में 6.81-इंच का डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रेजलूशन HD+ और 720 x 1600 पिक्सल है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 60Hz LCD पैनल दिया गया है। फिलहाल यह जानकारी नहीं है कि इस फोन में पंच होल डिस्प्ले दिया जाएगा या फिर वाटरड्रॉप नॉच दी जाएगी।

इशान अग्रवाल के मुताबिक इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इस फोन में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। फोन का सेकेंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा सेंसर दिया जाएगा। इसके साथ ही फ़ोन में 8MP का फ़्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

iQOO U5x 4G स्मार्टफोन में Snapdragon 680 SoC दिया जाएगा। इसके साथ ही यह फोन 4GB तक रैम और 128GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। इस फोन की स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। आइकू का यह स्मार्टफोन 5000 mAh की बैटरी और 10W फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही फोन चार्जिंग के लिए USB Type-C पोर्ट नहीं बल्कि माइक्रो-USB पोर्ट दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : बिल्डिंग से गिरने पर भी टूटेगा नहीं, 10000mAh Battery पर लॉन्च हुआ Ulefone Power Armor 14 Pro

आइकू का यह स्मार्टफोन 8.3mm मोटा और 180 ग्राम भारी होगा। इसके साथ ही यह फोन दो कलर – ब्लैक और ब्लू कलर में पेश किया जाएगा। इसके साथ ही फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जाएगा। इस फोन के ऑपरेटिंग सिस्टम और कीमत को लेकर फिलहाल ज्यादा जानकारी नहीं है। यह भी पढ़ें : Vivo ने दिया होली का तोहफा, Vivo Y73, Vivo V21e और Vivo V21 स्मार्टफोन 2000 रुपये तक हुए सस्ते

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है सैमसंग का लेटेस्ट Galaxy S22+ स्मार्टफोन

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here