iQOO Z6 5G स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, 50MP कैमरा और Snapdragon 695 प्रोसेसर के साथ होगा लॉन्च

iQOO Z6 5G स्मार्टफोन भारत में 16 मार्च को लॉन्च होना है।

Join Us icon

iQOO Z6 5G स्मार्टफोन भारत में 16 मार्च को लॉन्च होना है। वीवो के सब-ब्रांड iQOO का यह स्मार्टफोन भारत में Amazon पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। अमेजन पर इस स्मार्टफोन का लैंडिंग पेज लाइव कर दिया गया है, जिसमें इस स्मार्टफोन के कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स शेयर किए गए हैं। अब, 91mobiles ने अपकमिंग iQOO Z6 5G स्मार्टफोन के रेंडर शेयर किए है, जिससे इस स्मार्टफोन के डिजाइन कैसा होगा इसे लेकर जानकारी सामने आई है। इसके साथ ही टिपस्टर इशान अग्रवाल ने अपकमिंग iQOO Z6 स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स शेयर की है।

iQOO Z6 कैसा होगा डिजाइन?

iQOO Z6 स्मार्टफोन में रेक्टेंगुलर रियर कैमरा मॉड्यूल दिया जाएगा। इस फोन में LED फ्लैश के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेंसर दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन में कैमरा मॉड्यूल में 5G और AI Camera लिखा हुआ देखने को मिल रहा है। यह स्मार्टफोन फ्लैट एज डिजाइन के साथ आता है जो कि iPhone 13 की तरह दिखाई देता है।

iQOO

इस फोन के दाएं ओर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिए गए हैं। इसके साथ ही फोन के पावर बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर इंबिड किया हुआ है। iQOO Z6 स्मार्टफोन ब्लैक और ब्लू कलर ऑप्शन में आता है। आईकू का यह स्मार्टफोन एल्यूमिनियम फ्रेम और पॉलीकार्बोनेट बैक के साथ आता है।

iqoo-z6-2-217x420

iQOO Z6 स्पेसिफिकेशन्स

iQOO Z6 स्मार्टफोन में 6.58-इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो DCI-P3 कलर गौमट, 90.61 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। यह स्मार्टफोन क्वालकॉम के Snapdragon 695 प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा। यह फोन 5G कनेक्टिविटी के साथ पेश किया जाएगा। इस फोन को LPDDR4x RAM और 5 लेयर 1445mm-स्क्वायर वैपौर चैंबर सिस्टम के साथ पेश किया जाएगा। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy M53 5G स्मार्टफ़ोन की स्पेसिफिकेशन्स और कीमत हुए लीक, जानें क्या होंगी खूबियां

टिपस्टर इशान अग्रवाल के मुताबिक, iQOO Z6 स्मार्टफोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया जाएगा जो Eye AF सपोर्ट करेगा। इस फोन में वर्चुअल रैम के लिए RAM 2.0 का सपोर्ट दिया जाएगा, जिसकी मदद से 4GB तक रैम बढ़ाई जा सकती है। इस फोन की डिस्प्ले का टच सैंपलिंग रेट 240Hz है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी और अल्ट्रा गेम मोड का सपोर्ट दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : Xiaomi के फ्लैगशिप Redmi K50 सीरीज के स्मार्टफोन 17 मार्च को होंगे लॉन्च, जानें क्या होंगी खूबियां

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है सैमसंग का लेटेस्ट Galaxy S22+ स्मार्टफोन

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here