Dimensity 7500 Turbo चिपसेट वाला भारत का पहला फोन हो सकता है iQOO Z11, लॉन्च से पहले डिटेल्स लीक

iQOO जल्द ही भारत में अपनी Z11 सीरीज का विस्तार करने वाला है। कंपनी पहले ही iQOO Z11x 5G और हाल ही में iQOO Z11 Lite लॉन्च कर चुकी है। वहीं, अब रिपोर्ट्स की मानें तो जल्द ही iQOO Z11 भी भारतीय बाजार में आ सकता है। यह मॉडल Z11x और Z11 Lite के मुकाबले ज्यादा प्रीमियम फीचर्स और बेहतर फीचर्स के साथ आ सकता है। हालांकि, कंपनी की ओर से फिलहाल आधिकारिक लॉन्च के एलान की पुष्टि नहीं की गई है। आइए, अब तक आई डिटेल्स जानते हैं।
iQOO Z11 डिटेल्स लीक
Gadgets360 की रिपोर्ट के अनुसार, iQOO Z11 को भारत में अगस्त में लॉन्च किया जा सकता है। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि यह स्मार्टफोन नए MediaTek Dimensity 7500 Turbo प्रोसेसर के साथ आने वाला भारत का पहला फोन हो सकता है। खास बात यह है कि चीन में लॉन्च हुए Z11 में MediaTek Dimensity 8500 चिपसेट दिया गया है। इसके साथ भारतीय वैरियंट में 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलने की भी उम्मीद है, जबकि चीन में फ्लैट डिस्प्ले मिला है।
iQOO Z11 के संभावित स्पेसिफिकेशंस
अगर कंपनी चीन वाले मॉडल के अन्य फीचर्स देती है तो iQOO Z11 में 6.83-इंच का 1.5K (2800×1260 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। जो 165Hz रिफ्रेश रेट और HDR सपोर्ट के साथ आ सकता है। फोन में 9,020mAh की बड़ी बैटरी दिए जाने की उम्मीद है, जिसे 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है।
फोटोग्राफी के लिए iQOO Z11 में OIS के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा, 2MP का डेप्थ सेंसर और सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।
भारत में कितनी हो सकती है कीमत?
फिलहाल iQOO Z11 की भारतीय कीमत सामने नहीं आई है, लेकिन चीन में इसका 8GB + 256GB वैरियंट CNY 2,299 (करीब 32,600 रुपये) में लॉन्च किया गया था। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि भारत में भी इसे अपर मिड-रेंज सेगमेंट में पेश किया जा सकता है। जहां इसका मुकाबला संभावित तौर पर OnePlus, realme और Motorola जैसे ब्रांड्स के स्मार्टफोंस से हो सकता है।
अगर आप बड़ी बैटरी, फास्ट चार्जिंग और हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो iQOO Z11 अच्छा विकल्प बन सकता है। हालांकि, फिलहाल इसकी जानकारी लीक और रिपोर्ट्स पर आधारित है। इसलिए फोन की भारत में कीमत, सॉफ्टवेयर, कैमरा और बैटरी से जुड़ी जानकारी के लिए आधिकारिक लॉन्च का इंतजार करना होगा। आप आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स पर विजिट करते रहें।