iQOO Z11 Lite गूगल प्ले कंसोल पर हुआ स्पॉट, Dimensity 6300 और बड़ी बैटरी के साथ हो सकता है लॉन्च

iQOO का नया बजट 5G स्मार्टफोन जल्द लॉन्च हो सकता है। यह Geekbench पर भी नजर आ चुका है। वहीं, अब iQOO Z11 Lite को Google Play Console पर भी देखा गया है। नई लिस्टिंग से फोन के अहम फीचर्स और डिजाइन से जुड़ी जानकारी सामने आई है। माना जा रहा है कि यह कंपनी के पिछले मॉडल iQOO Z10 Lite की तरह किफायती 5G सेगमेंट में लॉन्च किया जाएगा। आइए, आगे लिस्टिंग डिटेल्स जानते हैं।
iQOO Z11 Lite गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग
Google Play Console लिस्टिंग के अनुसार आगामी आईक्यू स्मार्टफोन का मॉडल नंबर I2510 है। यही मॉडल नंबर पहले Geekbench लिस्टिंग में भी सामने आया था। लिस्टिंग से लगता है कि फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया जा सकता है। यह चिपसेट बजट 5G स्मार्टफोंस के लिए जाना जाता है।
आगामी iQOO Z11 Lite फोन के एक वैरियंट में 6GB RAM मिलने की जानकारी सामने आई है। वहीं, स्क्रीन का रिजॉल्यूशन 720 x 1600 पिक्सल बताया गया है। यानी HD+ डिस्प्ले मिल सकता है। डिजाइन की बात करें तो लिस्टिंग में सामने आई तस्वीर को देखकर लग रहा है कि U-शेप notch डिजाइन दिया जा सकता है। इसके अलावा फोन में नीचे की तरफ मोटा बेजल देखने को मिल सकता है, जो काफी हद तक iQOO Z10 Lite जैसा लग रहा है।
iQOO Z11 Lite अन्य डिटेल्स (संभावित)
Geekbench स्कोर के अनुसार iQOO Z11 Lite फोन ने single-core टेस्ट में 549 और multi-core टेस्ट में 1776 अंक हासिल किए हैं। यह परफॉरमेंस Dimensity 6300 प्रोसेसर वाले Realme C83 और OPPO K14x जैसे स्मार्टफोंस के करीब बताया जा रहा है।
फिलहाल बैटरी साइज को लेकर जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो इसमें कम से कम 6500mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इस स्मार्टफोन को 20 हजार रुपये से कम कीमत में लॉन्च कर सकती है।
फिलहाल iQOO Z10 Lite भारत में 4GB RAM और 128GB स्टोरेज मॉडल के लिए 13,999 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है। ऐसे में यदि अपकमिंग iQOO Z11 Lite बेहतर बैटरी और अपग्रेडेड फीचर्स के साथ आता है, तो यह बजट 5G सेगमेंट में बढ़िया विकल्प बन सकता है। आप इसका वेट कर सकते हैं। हम आपको आगे भी अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।