8GB RAM वाला 5G फोन iQOO Z11 Lite आया सामने! 18 हजार रुपये में हो सकता है लॉन्च

Join Us icon

आइकू अपनी ‘ज़ेड11 सीरीज’ को भारत में एक्सपेंड करने की तैयारी में है। मार्च में इस सीरीज के तहत iQOO Z11x 5G फोन इंडिया में लॉन्च हुआ था। वहीं अब कंपनी iQOO Z11 5G और iQOO Z11 Lite 5G फोन लाने जा रही है। ब्रांड की ओर से हालांकि अभी अपकमिंग फोन लॉन्च से जुड़ी कोई अनाउंसमेंट नहीं की गई है। लेकिन सीरीज का लाइट मॉडल बेंचमार्क प्लेटफॉर्म गीकबेंच पर लिस्ट हो गया है। इस लिस्टिंग में आइकू ज़ेड11 लाइट की रैम, प्रोसेसर और जीपीयू की जानकारी भी सामने आ गई है।

iQOO Z11 Lite 5G फोन गीकबेंच पर vivo I2510 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हुआ है। यह लिस्टिंग 14 मई की है जहां फोन हार्डवेयर का खुलासा हुआ है। सबसे पहले बेंचमार्क स्कोर की ही बात करें तो अपकमिंग मोबाइल आइकू ज़ेड11 लाइट को यहां सिंगल-कोर में 549 स्कोर प्राप्त हुआ है। वहीं स्मार्टफोन का मल्टी-कोर बेंचमार्क स्कोर 1776 आया है। गीकबेंच पर आइकू ज़ेड11 लाइट को एंड्रॉयड 16 के साथ लिस्ट किया गया है।

गीकबेंच पर इस फोन को ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस दिखाया गया है जिसके कोडनेम और क्लॉक स्पीड से पता चला है कि यह MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट होगा। इस मोबाइल सीपीयू की बेस फ्रिक्वेंसी 2.0गीगाहर्ट्ज़ की है और टॉप क्लॉक स्पीड 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक जाती है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस स्मार्टफोन में Mali-G57 MC2 जीपीयू दिए जाने की ​पुष्टि भी इस लिस्टिंग में हो गई है।

बेंचमार्क प्लेटफॉर्म पर आइकू ज़ेड11 लाइट को 8GB RAM के साथ लिस्ट किया गया है। यह फोन का टॉप वेरिएंट हो सकता है और हमारा अनुमान है कि यह आइकू 5जी फोन भारतीय बाजार में 6GB RAM पर भी बिकेगा। गीकबेंच पर सामने आई डिटेल्स को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह iQOO स्मार्टफोन इं​डिया में 15 हजार से 18 हजार रुपये तक की रेंज में लॉन्च किया जा सकता है। गौरतलब है कि फिलहाल iQOO Z11x का स्टार्टिंग प्राइस 22,999 रुपये है और यह 18,999 रुपये में लॉन्च हुआ था।

iQOO Z11x

iQOO Z11 Lite के अलावा हाल ही में iQOO Z11 5G फोन से जुड़ी जानकारी भी सामने आई थी कि यह स्मार्टफोन अगले महीने इंडिया में लॉन्च हो सकता है। लीक की मानें तो आइकू ज़ेड11 15 जून के आस-पास भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है। कंपनी इसे मिड रेंज में लेकर आएगी जिसकी शुरुआती कीमत 30,000 रुपये से 35,000 के बीच देखने को मिल सकती है।

इंडिया में लॉन्च होने वाले आइकू ज़ेड11 5जी फोन की बात करें तो भारतीय बाजार में इसे Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर पर पेश किया जा सकता है। टॉप वेरिएंट में 8जीबी रैम के साथ 256जीबी स्टोरेज दी जा सकती है। पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन में 9,020एमएएच बैटरी दी जा सकती है जिसके साथ 90वॉट फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी देखने को ​मिल सकती है।

iQOO Z11

iQOO Z11 स्मार्टफोन 6.83-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले पर इंडिया में लाया जा सकता है जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिल सकता है। वहीं फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। इंडिया में यह आइकू 5जी फोन मिलिट्री ग्रेड बॉडी के साथ लाया जाएगा जिसके साथ ही ग्राहकों को IP68 + IP69 रेटिंग भी ​प्राप्त हो सकती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here