
अपकमिंग iQOO Z5x स्मार्टफोन जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। iQOO इस स्मार्टफोन को लॉन्च करने के लिए इन दिनों ज़ोर-शोर से तैयारी कर रहा है। यह स्मार्टफ़ोन कंपनी के iQOO Z5 series का मैंबर होगा। यह स्मार्टफोन कुछ दिन पहले TENAA पर मॉडल नंबर V2131A के साथ स्पॉट किया जा चुका है। इस लिस्टिंग से फोन की कुछ मुख्या फीचर्स और डिजाइन के बारे में पता चलता है। 91mobiles ने इस मॉडल नंबर को Geekbench पर स्पॉट किया है। बेंचमार्क टेस्टिंग प्लेटफॉर्म पर अपकमिंग iQOO Z5x स्मार्टफोनट की स्पेसिफिकेशन्स, प्रोसेसर, रैम और सॉफ्टवेयर की जानकारी मिलती है। कंपनी ने फिलहाल लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है। लेकिन, TENAA और Geekbench की लिस्टिंग से iQOO के अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे में काफी कुछ पता चलता है।
iQOO Z5x की स्पेसिफिकेशन्स (Geekbench)

Geekbench की लिस्टिंग के मुताबिक, अपकमिंग iQOO Z5x स्मार्टफोन को MediaTek MT6877V/ZA चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा। मीडियाटेक का यह चिपसेट Dimensity 900 5G SoC है। इससे पहले Google Play Console की लिस्टिंग से भी यही पता चलता था। यह स्मार्टफोन 6GB की रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट किया गया है। हालांकि TENAA सर्टिफिकेशन पर यह फोन 8GB RAM के ऑप्शन पर स्पॉट किया गया था। iQOO का यह फोन Android 11 पर आधारित सॉफ़्टवेयर पर रन करेगा।
TENAA से पता चलता है कि अपकमिंग iQOO Z5x स्मार्टफोन का साइज 163.95 x 75.30 x 8.5mm और वजन मात्र 169 ग्राम होगा। इस फोन में 6.58-इंच की FHD+ डिस्प्ले दी जा सकती है। इसके साथ ही फिलहाल फोन के रिफ्रेश रेट को लेकर जानकारी नहीं है। iQOO Z5x स्मार्टफोन को डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश किया जाएगा, जिसमें प्राइमरी कैमरा 50MP का और सेकेंडरी कैमरा 2MP का सेंसर दिया गया है। फोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy A13 5G के लॉन्च से पहले लीक हुआ डिजाइन, जानें क्या होंगी खूबियां
iQOO Z5x स्मार्टफोन कंपनी के मिडरेंज iQOO Z5 का लोवर वर्जन है। iQOO Z5 स्मार्टफोन को कंपनी ने कुछ दिनों पहले ही भारत में लॉन्च किया है। भारत में यह स्मार्टफोन 23,990 रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया गया है। iQOO का अपकमिंग iQOO Z5x स्मार्टफोन को कंपनी सबसे पहले होम मार्केट चीन में लॉन्च करेगी। यह भी पढ़ें : Airtel का दिवाली धमका, नया स्मार्टफ़ोन खरीदने पर मिलेगा 6,000 रुपये का कैशबैक



















