
Xiaomi इन दिनों चीन में अपने सब-ब्रांड Redmi का फ़्लैगशिप Redmi K50 सीरीज़ के स्मार्टफ़ोन लॉन्च करने वाली है। कंपनी इस सीरीज़ के तीन स्मार्टफ़ोन Redmi K50, Redmi K50 Pro और Redmi K50 Pro Plus पेश करेगी। इससे पहले कंपनी इस सीरीज़ के गेमिंग स्मार्टफ़ोन Redmi K50 Gaming Edition स्मार्टफोन को लॉन्च कर चुकी है। Xiaomi ने अपने Redmi K50 सीरीज के स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स टीज करना शुरू कर दिया है। शाओमी ने अपने अपकमिंग स्मार्टफोन की डिस्प्ले और दूसरी डिटेल कंफर्म कर दिया है। यहां हम आपको Redmi K50 सीरीज के स्पेसिफिकेशन्स और फ़ीचर्स के बारे में बता रहे हैं।
Redmi K50 Series स्पेसिफिकेशन्स
Redmi K50 सीरीज के स्मार्टफोन 17 मार्च को चीन में लॉन्च होने हैं। कंपनी ने कंफर्म किया है कि Redmi K50 सीरीज में Samsung का 2K AMOLED पैनल दिया जा सकता है। Redmi का दावा है कि रेडमी के50 सीरीज के सबसे प्रीमियम मॉडल में एडवांस फीचर भी मिलेंगे। हमारा मानना है कि 2K पैनल डिस्प्ले सिर्फ प्रो मॉडल में ही दिया जा सकता है। इसके साथ ही कंपनी ने एक टीजर पोस्टर के जरिए कंफर्म किया है कि अपकमिंग स्मार्टफोन Bluetooth 5.3, WiFi 6, NFC, डुअल-फ्रीक्वेंसी GPS के साथ पेश किया जाएगा।
इसके साथ ही कंपनी ने कंफर्म किया है कि Redmi K50 सीरीज के स्मार्टफोन डुअल स्पीकर Dolby Atmos सपोर्ट और Hi-Res ऑडियो सर्टिफिकेशन्स के साथ पेश किया जाएगा। Redmi K50 सीरीज के स्मार्टफोन Snapdragon 870, MediaTek Dimensity 8100 और Dimensity 9000 चिपसेट के साथ लॉन्च किए जाएंगे। इन चिपसेट के साथ क्रमश: Redmi K50, Redmi K50 Pro और Redmi K50 Pro+ स्मार्टफ़ोन लॉन्च होंगे।
इसके साथ ही Redmi K50 Pro और Redmi K50 Pro+ स्मार्टफोन 108MP प्राइमरी कैमरा के साथ पेश किए जाएंगे जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) के साथ आएगा। इसके साथ ही फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन में रेंक्टेंगुलर कैमरा सेंसर दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन के इंडिया वेरिएंट का कलर, स्टोरेज और रैम की जानकारी हुई लीक, लॉन्च से पहले जानें क्या होंगी खूबियां
रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि Redmi K50 सीरीज के स्मार्टफोन चार कलर – ब्लैक, गोल्ड, ब्लू और व्हाइट कलर में पेश किए जाएंगे। Redmi K50 सीरीज के स्मार्टफोन 6.67-इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ पेश किए जएंगे। इनके साथ ही डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। इन स्मार्टफोन को लेकर और जानकारी लॉन्च इवेंट पर ही सामने आएगी। संभव है कि Redmi K50 सीरीज के स्मार्टफोन भारत में Poco और Xiaomi की ब्रांडिंग के साथ लॉन्च किए जाएंगे। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy M53 5G स्मार्टफ़ोन की स्पेसिफिकेशन्स और कीमत हुए लीक, जानें क्या होंगी खूबियां



















