iQOO Z9s Pro या Motorola Edge 50 Fusion गेमिंग के लिए कौन सा फोन है बेस्ट, देखें कंपैरिजन

Join Us icon

iQOO Z9s Pro भारतीय बाजार में सेल के लिए उपलब्ध हो गया है जिसकी कीमत 24,999 रुपये से शुरू होती है। Under 25000 mobile फोंस की लिस्ट में शुमार Motorola Edge 50 Fusion पहले से ही ज़ेड9एस प्रो चुनौती देने के लिए तैयार बैठा हैं। इन दोनों मोबाइल्स में किसकी प्रोसेसिंग पावर ज्यादा है तथा कौन गेमिंग के लिए बेस्ट है, यह जानने के लिए हमने आइकू ज़ेड9एस प्रो और मोटोरोला ऐज 50 फ्यूज़न का परफॉर्मेंस कंपैरिजन किया है जिसे आप आगे पढ़ सकते हैं।

परफॉर्मेंस का कंपैरिजन

सीपीयू और जीपीयू

प्रोसेसिंग पावरiQOO Z9s ProMotorola Edge 50 Fusion
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 3क्चालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 2
क्लॉक स्पीड1x 2.63GHz Cortex-A715 (Prime)
3x 2.4GHz Cortex-A715 (Gold)
4x 1.8GHz Cortex-A510
4x 2.4GHz Cortex-A78
4x 1.95 GHz Cortex-A55
जीपीयूएड्रेनो 720 जीपीयूएड्रेनो 710 जीपीयू
मेमोरी12जीबी रैम + 256जीबी स्टोरेज12जीबी रैम + 256जीबी स्टोरेज

Gaming टेस्ट

फोन में गेम खेलने पर कौन सा मोबाइल ज्यादा बेहतर परफॉर्म करेगा, iQOO Z9s Pro या Motorola Edge 50 Fusion? इसका जवाब जानने के लिए हमने दोनों में 30-30 मिनट तक दो गेम खेले। इन दोनों स्मार्टफोंस में BGMI और COD: Mobile को रन किया गया तथा चेक किया गया कि कौन सा फोन ज्यादा गर्म हुआ।

30 मिनट तक BGMI खेलने के बाद आइकू ज़ेड9एस प्रो समार्टफोन का तापमान 7.5 डिग्री बढ़ चुका था। वहीं इस गेम के बाद मोटोरोला ऐज 50 फ्यूजन का टेम्परेचर भी 7.5 डिग्री ही बढ़ा हुआ पाया गया। यानी दोनों फोंस की हीटिंग एक जैसी थी। वहीं बैटरी ड्रॉप की बात करें तो गेम के बाद Z9s Pro की बैटरी 7 प्रतिशत कम हो चुकी थी तथा Edge 50 Fusion की बैटरी 9% घटी थी।

BGMI गेम (30 मिनट)फ्रेम रेटफोन टेम्परेचर में बढ़ोतरीबैटरी प्रतिशत में गिरावट
iQOO Z9s Pro36.75FPS (औसत)7.5 डिग्री7 प्रतिशत
Motorola Edge 50 Fusion60FPS (अधिकतम)7.5 डिग्री9 प्रतिशत

कॉल ऑफ ड्यूटी गेम में भी दोनों स्मार्टफोंस ने उम्दा प्रदर्शन किया। इस मोबाइल गेम को आधा घंटा खेलने के बाद आइकू ज़ेड9एस प्रो 6.86° हीट हो गया जब्कि मोटोरोला ऐज 50 फ्यूजन का टेम्परेचर 7.2 डिग्री बढ़ा था। वहीं गेमिंग के बाद जब बैटरी चेक की गई तो आइकू की बैटरी 6 प्रतिशत घट चुकी थी तथा मोटो फोन की बैटरी 9 कम हुई थी।

COD गेम (30 मिनट)फ्रेम रेटफोन टेम्परेचर में बढ़ोतरीबैटरी प्रतिशत में गिरावट
iQOO Z9s Pro53.25FPS (औसत)6.86 डिग्री6 प्रतिशत
Motorola Edge 50 Fusion60FPS (अधिकतम)7.2 डिग्री9 प्रतिशत

विजेता : iQOO Z9s Pro

Geekbench परफॉर्मेंस

आइकू ज़ेड9एस प्रो और मोटोरोला ऐज 50 फ्यूज़न दोनों स्मार्टफोन क्वालकॉम ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करते हैं। दोनों में से किस फोन का सीपीयू ज्यादा फास्ट और बेहतर प्रोसेस कर सकता है, यह जानने के लिए हमने दोनों में गीकबेंच बेंचमार्क को रन किया।

सिंगल-कोर टेस्ट में आइकू ज़ेड9एस प्रो ने 1131 प्वाइंट्स प्राप्त किया तथा इसमें मोटोरोला ऐज 50 फ्यूज़न का स्कोर 1020 रहा। इसी तरह iQOO Z9s Pro का मल्टी-कोर गीकबेंच स्कोर 3074 आया तथा Motorola Edge 50 Fusion का मल्टी-कोर गीकबेंच बेंचमार्क स्कोर 2945 रहा।

आइकू ज़ेड9एस प्रो का स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 चिपसेट जहां 1.8GHz से लेकर 2.63GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं मोटोरोला फोन में मौजूद स्नैपड्रैगन चिपसेट 1.95GHz से लेकर 2.4GHz की स्पीड पर रन कर सकता है।

विजेता : iQOO Z9s Pro

AnTuTu टेस्ट

फोन की असली पावर तभी सामने आती है जब CPU, GPU, Memory और UX मिलकर किसी काम को अंजाम देते हैं। आइकू ज़ेड9एस प्रो और मोटोरोला ऐज 50 फ्यूज़न की इसी शाक्ति को परखने के लिए हमने इनमें एनटूटू बेंचमार्क रन किया जिसमें आइकू मोबाइल मोटोरोला से काफी आगे निकल गया।

AnTuTu ScoreiQOO Z9s ProMotorola Edge 50 Fusion
सीपीयू स्कोर255169211792
जीपीयू स्कोर255860120587
मेमोरी स्कोर130798133226
यूएक्स स्कोर161396155043
ओवरॉल एनटूटू स्कोर803223620648

iQOO Z9s Pro ने 803223 AnTuTu स्कोर अचीव किया जब्कि Motorola Edge 50 Fusion का एनटूटू स्कोर 620648 रहा। ओवरॉल एनटूटू से लेकर सीपीयू, जीपीयू और यूक्स में जहां आइकू ज़ेड9एस प्रो ज्यादा स्कोर पाता है वहीं मेमारी एनटूटू बेंचमार्क में मोटोरोला मोबाइल हल्के से मार्जिन से आगे निकल जाता है।

आइकू ज़ेड9एस प्रो और मोटोरोला ऐज 50 फ्यूज़न स्मार्टफोन दोनों ही 12GB LPDDR4X RAM RAM तकनीक पर काम करते हैं।

विजेता : iQOO Z9s Pro

Throttling टेस्ट

थ्रॉटलिंग सिचुएशन में आइकू ज़ेड9एस प्रो और मोटोरोला ऐज 50 फ्यूज़न का प्रोसेसर कितनी काबिलियत से परफॉर्म कर सकता है यह जानने के लिए हमने इनमें Burnout बेंचमार्क ऐप को रन किया। इस टेक्ट में आइकू ज़ेड9एस प्रो के प्रोसेसर ने अपनी 62% क्षमता के साथ ही काम किया तथा मोटोरोला ऐज 50 फ्यूज़न ने 76.5% प्रतिशत क्षमता का प्रदर्शन किया।

गौरतलब है कि मोटोरोला फोन का यह बर्नआउट स्कोर सिर्फ Z9s Pro ही नहीं बल्कि इस रेंज में मौजूद Infinix GT20 Pro, Tecno Camon 30, OnePlus Nord CE4 और Nothing Phone 2a तथा इससे भी महंगे POCO F6 और Samsung Galaxy M55 से भी ज्यादा है।

विजेता : Motorola Edge 50 Fusion

स्पेसिफिकेशन्स का कंपैरिजन

स्पेसिफिकेशन्सiQOO Z9s ProMotorola Edge 50 Fusion
डिस्प्ले6.77″ FHD+ 120Hz 3D Curved AMOLED6.67″ FHD+ 144Hz pOLED Endless Edge
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 7 Gen 3Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2
ऑपरेटिंग सिस्टमFunTouch OS 14 + Android 14Android 14
मेमोरी12GB RAM + 256GB Storage12GB RAM + 256GB Storage
बैक कैमरा50MP Sony IMX882 (OIS) + 8MP Sony IMX355 Ultra-wide50MP Sony Lytia 700C (OIS) + 13MP Ultra-wide
फ्रंट कैमरा 16MP Selfie32MP Selfie
बैटरी5,500mAh Battery5,000mAh Battery
चार्जिंग80W FlashCharge68W TurboPower

कीमत का कंपैरिजन

iQOO Z9s Pro प्राइस

  • 8GB RAM + 128GB Storage = ₹24,999
  • 8GB RAM + 256GB Storage = ₹26,999
  • 12GB RAM + 256GB Storage = ₹28,999

आइकू ज़ेड9एस प्रो इंडिया में तीन वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। इसके 8जीबी रैम वाले 128जीबी स्टोरेज की कीमत 24,999 रुपये तथा 256जीबी स्टोरेज का रेट 26,999 रुपये है। वहीं मोबाइल के सबसे बड़े 12जीबी रैम व 256जीबी स्टोरेज का प्राइस 28,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन Luxe Marble और Flamboyant Orange कलर में बिकेगा।

Motorola Edge 50 Fusion प्राइस

  • 8GB RAM + 128GB Storage = ₹22,999
  • 12GB RAM + 256GB Storage = ₹24,999

मोटोरोला ऐज 50 फ्यूज़न स्मार्टफोन दो वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध है। इसके 8जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज वाले इसके बेस वेरिएंट का प्राइस 22,999 रुपये तथा 12जीबी रैम व 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट का रेट 24,999 रुपये है। इस मोटोरोला मोबाइल को Marshmallow Blue, Hot Pink और Forest Blue कलर में खरीदा जा सकता है।

कौन सा फोन गेमिंग के लिए बेस्ट

गीकबेंच और एनटूटू बेंचमार्क में आइकू फोन मोटोरोला मोबाइल को पीछे छोड़ता है। लेकिन थ्रॉटलिंग टेस्ट में ऐज 50 फ्यूज़न स्मार्टफोन आइकू ज़ेड9एस प्रो 5जी फोन को तगड़ी मात देता है। गेमिंग टेस्ट रिजल्ट के दौरान मोटोरोला ऐज 50 फ्यूज़न और ज़ेड9एस प्रो के टेंपरेचर में जहां बेहद मामूली सा ही फर्क आता है। वहीं बैटरी ड्रॉप पर गौर करें तो iQOO Z9s Pro की बैटरी बड़ी होने के बावजूद ड्रॉप परसेंट में Edge 50 Fusion के बराबर आ जाती है।

अब अगर प्राइस डिफरेंस के हिसाब से देखें तो जितने रुपये में आइकू ​ज़ेड9एस प्रो का 8GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट मिलेगा उतने में मोटोरोला ऐज 50 फ्यूूजन का 12GB RAM + 256GB Storage मॉडल खरीदा जा सकता है। लगे हाथ बता दें कि इस मोबाइल में स्क्रीन और सेल्फी कैमरा भी बेहतर मिल जाता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here