एक्सक्लूसिव : आईवूमी आईप्रो होगा सबसे सस्ते शैटरप्रूफ स्मार्टफोन में से एक, 5,000 रुपये से भी कम में मिलेगी बेजल लेस डिसप्ले

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2018/08/iVOOMi-iPro-1.jpg

टेक कंपनी आईवूमी पिछले दिनों ही अपनी आई स्मार्टफोन सीरीज़ में आईवूमी आई2 और आईवूमी आई2 लाइट स्मार्टफोन पेश किए ​थे। ये दोनों ही स्मार्टफोन कम कीमत पर बेजल लेस डिसप्ले और डुअल कैमरा जैसे शानदार फीचर प्रदान करते हैं। वहीं अब आईवूमी एक बार फिर देश में स्मार्टफोन बाजार में कम कीमत वाला नया स्मार्टफोन लाने की तैयारी कर रही है। आईवूमी को लेकर खबर मिली है कि कंपनी जल्द ही देश में अपना नया स्मार्टफोन आईवूमी आईप्रो लॉन्च करने वाली है।

91मोबाइल्स को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक यह फोन भी देश में कम कीमत वाले बेजल लेस स्मार्टफोन की श्रेणी में शामिल होगा। कंपनी इस फोन को 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली बेजल लेस डिसप्ले पर पेश करेगी। बड़ी डिसप्ले होने के साथ ही आईवूमी आईप्रो को कंपनी द्वारा शैटरप्रूफ डिसप्ले से लैस कर बाजार में उतारा जाएगा। गौरतलब है कि इससे पहले आईवूमी वी5 स्मार्टफोन को कंपनी द्वारा शैटरप्रूफ डिसप्ले पर पेश किया जा चुका है।

एक्सक्लूसिव : रियलमी 2 में होगी 4,230एमएएच बैटरी और 13-एमपी+2-एमपी का रियर कैमरा

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कंपनी की ओर से इस फोन में 1जीबी की रैम मैमोरी दी जाएगी। वहीं फोन में 8जीबी की इंटरनल स्टोरेज होगी जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। आईवूमी आईप्रो स्मार्टफोन एंडरॉयड 8.1 ओरियो आधारित होगा जो कंपनी के स्मार्टमी आॅपरेटिंग सिस्टम 3.0 पर कार्य करेगा। जानकारी ​के मुताबिक इस फोन में एआर ईमोजी सपोर्ट भी मौजूद होगा।

6 सितंबर को भारत में लॉन्च होगा वीवो वी11 प्रो, इसमें है ‘वी’ शेप की नॉच डिसप्ले और अंडर-डिसप्ले फिंगर​प्रिंट सेंसर

आईवूमी आईप्रो को कंपनी द्वारा 3 कलर वेरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा जिनमें रेड कलर भी शामिल होगा। वहीं कीमत की बात करें तो इस फोन को कंपनी द्वारा 5,000 रुपये के कम के बजट में ही लॉन्च किया जाएगा। प्राप्त जानकारी अनुसार आईवूमी आईप्रो अगले पखवाड़े तक भारतीय बाजार में उतार दिया जाएगा और यह देश में मौजूद सबसे कम कीमत वाले शैटरप्रूफ स्मार्टफोंस में से एक होगा।