कम कीमत पर लॉन्च हुआ नया 4जी स्मार्टफोन मी2

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2017/08/iVOOMi-Me2.jpg

चीनी स्मार्टफोन कंपनी आईवूमी ने देश में बढ़ते 4जी यूजर्स को ध्यान में रखते हुए अपनी स्मार्टफोन सीरीज़ में एक और फोन जोड़ दिया है। कंपनी की ओर से आईवूमी मी2 लॉन्च किया गया है। सिर्फ 3,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया यह फोन आज रात से ही ई-कॉमर्स साइट शॉपक्लूज़ पर सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

जियो फोन में चलेगा पुराना नंबर लेकिन नहीं है वाईफाई हॉट स्पॉट

आईवूमी मी2 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह 480×854 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 4.5-इंच की डब्ल्यूवीजीए स्क्रीन पर पेश किया गया है। यह फोन एंडरॉयड 7.0 नुगट आधारित है तथा क्वॉड-कोर प्रोसेसर पर रन करता है।

कंपनी की ओर से इस फोन में 2जीबी की रैम तथा 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 64जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 8-मेगापिक्सल का आॅटो फोकस रियर कैमरा दिया गया है तथा सेल्फी के लिए इसमें 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

22 सितंबर को लॉन्च होगा आईफोन 8, 512जीबी की इंटरनल मैमोरी में होगा उपलब्ध

4जी वोएलटीई तथा डुअल सिम सपोर्ट के साथ ही आईवूमी मी2 में बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं तथा पावर बैकअप के लिए 2,000एमएएच की बैटरी मौजूद है। आईवूमी के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन को ब्लैक और शेंपेन गोल्ड कलर वेरिएंट में सिर्फ 3,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।