यह है दुनिया का सबसे छोटा 4G स्मार्टफोन, डिसप्ले सिर्फ 3 इंच लेकिन रैम 6 जीबी

Join Us icon

आज के टेक बाजार में 7 इंच की बड़ी डिसप्ले वाले स्मार्टफोंस भी दस्तक देने लगे हैं। पहले जितनी बड़ी स्क्रीन टैबलेट डिवाईसेज़ में देखी जाती थी अब उतनी स्क्रीन के मोबाइल फोन आने लगे हैं। नॉच डिसप्ले, पंच-होल डिसप्ले और पॉप-अप देने ट्रेंड के हटते हुए एक नामी टेक कंपनी ने अपनी तकनीक का प्रदर्शन करते हुए अब दुनिया का सबसे छोटा 4G स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन को Jelly 2 नाम के साथ पेश किया गया है जिसमें सिर्फ 3 इंच की स्क्रीन दी गई है जिसे आसानी से अपनी मुट्ठी में बंद किया जा सकता है।

Jelly 2 की बात शुरू करने से पहले आपको याद दिला दें कि इस मोबाइल को बनाने वाली टेक कंपनी यूनिहर्ट्ज़ इससे पहले साल 2017 में Jelly नाम का मोबाइल फोन की लॉन्च कर चुकी है जिसे सिर्फ 2.45 इंच की डिसप्ले पर बनाया गया था। उस वक्त Jelly को दुनिया के सबसे छोटे स्मार्टफोन का खिताब मिला था। वहीं अब इस उपलब्धि को और आगे ले जाते हुए कंपनी ने Jelly 2 को दुनिया के सबसे छोटे 4जी एंडरॉयड 10 स्मार्टफोन के रूप में उतारा है।

Jelly 2

जेली 2 की बात आगे बढ़ाए तो कंपनी ने इस फोन को 480 x 384 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 3 इंच की डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। इस फोन को साईज़ किसी क्रेडिट कार्ड जितना है, जिसे न सिर्फ पॉकेट में डाला जा सकता है बल्कि साथ ही हाथ ही मुट्ठी में भी आसानी से बंद किया जा सकता है। यह फोन एंडरॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर पेश किया गया है और इसी के चलते कंपनी ने Jelly 2 को ‘दुनिया का सबसे सस्ता एंडरॉयड 10 ओएस पर चलने वाले फोन’ का टैग दिया है।

Jelly 2 world smallest 4g android 10 smartphone

Jelly 2 देखने में जितना छोटा है, इस फोन की पावर उतनी ही बड़ी है। कंपनी की ओर से इस फोन को 6 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है। मतलब जितनी डिसप्ले उससे डबल रैम। 6 जीबी रैम के साथ यह फोन मीडियाटेक के हीलियो पी60 चिपसेट पर रन करता है। यूनिहर्ट्ज़ ने जैली 2 को 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च किया है।

यह भी पढ़ें : PUBG ने ली एक और जान, 13 साल के मासूम ने उठाया खौफनाक कदम

फोटोग्राफी के लिए Jelly 2 के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन GPS, GLONASS और Beidou भी सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 2,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

Jelly 2 world smallest 4g android 10 smartphone

Jelly 2 को कंपनी की ओर से 159 यूएस डॉलर में लॉन्च किया गया है जो अमेरिकी बाजार में शुरूआत में सिर्फ 129 डॉलर में बिकेगा। यह कीमत भारतीय करंसी अनुसार 9,500 रुपये के करीब होगी। बहरहाल आपको बता दें कि Cute दिखने वाला यह फोन लुक के मामले में बेशक शानदार है, लेकिन भारतीय बाजार में इसके उपलब्ध होने के आसार बेहद ही कम है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here