
टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने हमेशा की तरह एक बार फिर नई औसत 4G डाउनलोड स्पीड के आंकड़े जारी किए हैं। इस बार ट्राई ने अगस्त माह के लिए आकंड़ों को जारी किया है, जहां रिलायंस जियो ने एक बार फिर बाजी मार ली है। अगस्त महीने में जियो की औसत डाउनलोड स्पीड 21.3 एमबीपीएस रही जो जुलाई में 21 एमबीपीएस थी। इसका मतलब एक महीने में जियो ने 0.3 एमबीपीएस स्पीड की बढ़ोतरी की है।
ऐसा पहली बार नहीं है कि कंपनी ने 4जी डाउनलोड स्पीड में यह मुकाम हासिल किया हो। इससे पहले भी कंपनी 8 महीनों में 4जी डाउनलोड स्पीड के मामले में टॉप पर रही है। पिछले साल यानी 2018 में में भी रिलायंस जियो स्पीड के मामले में सबसे तेज 4जी ऑपरेटर था। 2018 के सभी 12 महीनों में जियो की 4जी औसत डाउनलोड स्पीड सबसे अधिक रही थी।
TRAI द्वारा प्रकाशित आंकड़ों के अनुसार अगस्त में भारती एयरटेल की 4जी डाउनलोड स्पीड 8.2 एमबीपीएस दर्ज की गई है। इससे पहले जुलाई में यह स्पीड 8.8 एमबीपीएस, अप्रैल में 9.5 एमबीपीएस, मई में 9.3 एमबीपीएस और जून में 9.2 एमबीपीएस थी। इन आकंड़ों के आधार पर कहा जा सकता है कि एयरटेल की 4जी डाउनलोड स्पीड में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इसे भी पढ़ें: Jio Fiber के 6 प्लान हुए लॉन्च, मिलेगा 5000GB डाटा और स्पीड होगी 1 Gbps
दूसरी ओर वोडाफोन और आइडिया सेल्युलर ने अपने कारोबार का विलय कर लिया है और अब वोडाफोन आइडिया के रूप में काम कर रहे हैं पर ट्राई दोनों के आकंड़े अलग अलग दिखाता है। आइडिया ने अगस्त में 4जी डाउनलोड स्पीड 6.1 एमबीपीएस दर्ज की गई है। वहीं, वोडाफोन नेटवर्क की औसत 4 जी डाउनलोड स्पीड में कोई उतार चढ़ाव नही देखा गया । जुलाई की तरह अगस्त में भी वोडाफोन की औसत 4जी डाउनलोड स्पीड 7.7 एमबीपीएस ही रही। इसे भी पढ़ें: Jio Fiber का इफेक्ट, BSNL Bharat Fiber ने फिर पेश किया 777 रुपए वाला ब्रॉडबैंड प्लान
यहां वोडाफोन ने मारी बाजी
जियो जहां औसत 4जी डाउनलोड सीपीड में टॉप पर रहा तो अगस्त में 5.5 एमबीपीएस के साथ वोडाफोन औसत 4 जी अपलोड स्पीड के चार्ट में सबसे ऊपर रहा। हालांकि, वोडाफोन की अपलोड स्पीड जुलाई के मुकाबले कम आंकी गई। जुलाई में वोडाफोन की 4जी अपलोड स्पीड 5.8 एमबीपीएस थी।
आइडिया और एयरटेल की अगस्त माह में औसत 4जी अपलोड स्पीड क्रमशः 5.1 एमबीपीएस और 3.1 एमबीपीएस नापी गई। दोनों ने औसत 4 जी अपलोड स्पीड में मामूली गिरावट दर्ज की। जबकि Jio में 4.4 एमबीपीएस औसत 4जी अपलोड स्पीड के साथ सुधार देखा गया।
बता दें कि ट्राई द्वारा औसत स्पीड की जानकारी रियल टाइम आंकड़ों के आधार पर की जाती है। जो ट्राई की माईस्पीड एप्लिकेशन की मदद से एकत्र किए जाते हैं।




















