5G Launch से पहले ​​Jio और Vi ने निकालीं 5जी जॉब पोस्टिंग, जमकर हो रहीं हायरिंग

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/08/5G-india-plan-price.jpg

5G Launch In India: 76वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5G Services का बेसब्री से इंतजार कर रहे भरतीयों के लिए बड़ा ऐलान किया। पीएम मोदी ने कहा कि देश में नई पीढ़ी की 5जी सेवाएं जल्द शुरू होंगी और डिजिटल भारत का सपना गांवों से गुजरेगा। हालांकि, अभी 5G Launch Date को लेकर फिलहाल कुछ ऑफिशियल नहीं है। वहीं, 5जी के आधिकारिक रिलीज से पहले रिलायंस जियो और वीआई सहित दूरसंचार ऑपरेटर सक्रिय रूप से 5 जी से संबंधित प्रोडक्ट्स को विकसित करने के लिए इंजीनियरों को नियुक्त कर रही हैं।

5G लॉन्च से पहले निकलीं कई जॉब

दरअसल, IANS की रिपोर्ट के अनुसार पिछले महीने 5जी से जुड़ी टेलीकॉम कंपनियों ने जॉब पोस्टिंग में 65 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है। वहीं, ये जनवरी में 5265 जॉब पोस्टिंग से बढ़ कर जुलाई में 8667 हो गई। ग्लोबलडाटा के वैश्विक स्तर पर 175 कंपनियों के विश्लेषण के अनुसार, इसी अवधि में सक्रिय नौकरियों में 46 फीसदी की वृद्धि हुई, जबकि इसी अवधि में नौकरी बंद होने में 75 फीसदी की वृद्धि हुई। इसे भी पढ़ें: क्या 4G SIM पर मिलेगी 5G सर्विस, या नए SIM की होगी जरूरत

5G आने से पहले धड़ल्ले से हो रहीं हायरिंग

इसके अलावा रिपोर्टों से पता चलता है कि रिलायंस जियो ‘लीड 5 जी कोर और क्लाउड आर्किटेक्चर’ की स्थिति के लिए भर्ती कर रहा है, वह व्यक्ति जो विभिन्न 5 जी उपयोग के मामलों और मुख्य प्रोडक्ट को विकसित करने में मदद करेगा। एक अन्य प्रमुख टेलीकॉम ऑपरेटर वीआई भी स्मार्ट मोबिलिटी वर्टिकल, 5जी कनेक्टेड कारों और इलेक्ट्रिक वाहनों में अनुभव रखने वाले लोगों की तलाश कर रही है।

बता दें कि Jio और Vi के अलावा, टेक कंपनियां भी नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेशन, ट्रायल और सॉफ्टवेयर डेवलपर जैसे क्षेत्रो में नौकरियां निकाल रही हैं। रिपोर्ट के अनुसार जनवरी 2022 से जुलाई 2022 के बीच 130 से अधिक नौकरियां पोस्ट की गईं।इसे भी पढ़ें: Jio Airtel 5G Launch: लॉन्च डेट, 5G SIM, 5G प्लान, 5G स्पीड, 5G बैंड

5G कब होगा लॉन्च

अब तक सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार 5G सेवाएं 29 सितंबर, 2022 को लॉन्च की जाएंगी। 29 सितंबर को इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2022 का उद्घाटन किया जा रहा है और इसी मौके पर भारत में 5G सेवाओं को भी जारी कर दिया जाएगा। वहीं, कुछ समय पहले मोदी सरकार (Modi Government) में केंद्रीय आईटी और टेलीकॉम मिनिस्टर Ashwini Vaishnaw ने कहा था कि जल्द से जल्द कंपनियों को 5G स्पेक्ट्रम का आवंटन कर दिया जाएगा। वहीं, सरकार की पूरी कोशिश है कि, अक्टूबर की शुरुआत से ही लोगों को 5जी स्पीड का लाभ पहुंचाना शुरु कर दिया जाए।