Jio ने फिर नाराज किए अपने यूजर्स, 102जीबी डाटा वाला प्लान किया बंद

Join Us icon

टेलिकॉम सेक्टर में ग्राहकों को कम कीमत में ज्यादा बेनिफिट ऑफर देने की शुरुआत रिलायंस जियो ने की थी। लेकिन, काफी समय से देखा जा रहा कि कंपनी अपने पुराने प्लान बंद कर रही या उनमें कम डाटा और वैधता दे रही है, जिसमें पहले ज्यादा लाभ मिल रहा था। ऐसा ही जियो ने कुछ दिन पहले फिर किया है। हाल में ही रिलायंस जियो ने 4G डाटा पैक में चार नए प्लान वर्क फ्रॉम होम के कैटेगरी में एड किए हैं। इसके साथ ही कंपनी 251 रुपये वाले अपने प्लान में बदलाव कर दिए हैं।

रिलायंस अपने यूजर्स को अब 251 रुपये वाले पैक में 30 दिन की वैलिडिटी के साथ 50GB डाटा दे रही है। बता दें कि रिलायंस जियो के 251 रुपये वाले 4G डाटा वाउचर में यूजर्स को पहले 51 दिनों की वैलिडिटी के साथ डेली 2GB डाटा मिलता था। अब कंपनी ने डेली 2GB बेनिफिट को बदल कर टोटल 50जीबी तक दिया है। इसे भी पढ़ें: Jio को मात देने के लिए Airtel लाया 251 रुपए वाला प्लान, मिलेगा 50GB डाटा

जियो ने हाल ही में 2,399 रुपए वाले एनुअल प्लान को पेश किया था, जिसमें यूजर्स को हर दिन 2GB डाटा दिया जा रहा है। इस प्लान की मंथली कोस्ट 200 रुपए पड़ेगी। इसका मतलब 200 रुपए में यूजर्स को 60जीबी डाटा मिलेगा। वहीं, प्लान में जियो-टू-जियो अनलिमिटेड कॉलिंग फ्री मिलेगी। साथ ही दूसरे ऑपरेटर्स के नंबर पर कॉल करने के लिए 12000 मिनट दिए जा रहा हैं। इस प्लान की वैधता 365 दिनों की है। इसे भी पढ़ें: Airtel 98 रुपये या फिर Jio 101 रुपये, देखें किस कंपनी का प्लान दे रहा है दूसरे को पटखनी

बता दें कि रिलायांस जियो ने ने पिछले साल अपने ग्राहकों को झटका देते हुए आउटगोइंग कॉल के लिए 6 पैसा प्रति मिनट की दर से चार्ज लेने का फैसला लिया था। इसे आसान करते हुए कंपनी ने जियो के अलावा किसी भी दूसरे नेटवर्क (एयरटेस, आइडिया और वोडाफोन जैसे) नेटवर्क्स पर कॉलिंग करने के लिए अलग से आईयूसी टॉप-अप वाउचर को पेश किए थे।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here