जियो कस्टमर को कंपनी का एक और झटका, अब नहीं होगी अनलिमिटेड कॉलिंग

Join Us icon

रिलायंस जियो ने टेलीकॉम बाजार में कदम रखते ही लोगों को मुफ्त में इंटरनेट डाटा और वॉयस कॉल दी थी। कुछ महीनों बाद जियो ने अपनी सर्विस पेड कर दी और पिछले माह ही खबर आई कि जियो ने अपने टैरिफ प्लान की दरें बढ़ा दी है। वहीं अब एक बार फिर रिलायंस जियो की ओर से ऐसी जानकारी सामनें आई है जिसके अनुसार जियो ग्राहकों को मिल रही अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग पर कंपनी अपना रूख एक बार फिर कड़ा होने जा रहा है।

क्या आपको पता है क्यों हुआ था आपका व्हाट्सऐप बंद, यह रहा कारण

रिचार्ज की कीमतें बढ़ाने और इंटरनेट डाटा तथा वेलिडिटी घटाने के बाद रिलायंस जियो की ओर से जो जो ख़बर आयी है वो जियो यूजर्स के लिये परेशानी का सबब बन सकती है। जियो फ्री वॉयस कॉलिंग पर भी नियम जारी करने जा रही है। दरअसल रिलायंस जियो फ्री अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग पर लगाम लगाने की कोशिश कर रही है। जियो की ओर से ग्राहकों को 300 रुपये प्रतिदिन वॉयस कॉल दी जा रही है और इसका सही उपयोग परखने के लिये अब जियो अपने कस्टमर्स की कॉलिंग की मॉनिटरिंग कर रही है।

jio-digital-life-1

मॉनिटरिंग के दौरान जियो इस बात को परखेगी कि जियो यूजर एक दिन में 300 मिनट से भी ज्यादा बात करते हैं या नहीं। यदि कोई कस्टमर अपने जियो नंबर से 300 मिनट से ज्यादा बात कराता है तो कंपनी उस नंबर को ​कर्मिशयल नंबर घोषित कर देगी। और एक बार यदि कंपनी ने आपका नंबर कर्मिशयल मान लिया तो आपको मिलने वाली अनलिमिटेड कॉलिंग की सभी सुविधाएं खत्म कर दी जाएगी।

नोकिया 5 हुआ और ताकतवर, आया 3 जीबी रैम वाला वेरियंट

वॉयस कॉलिंग पर ये नियम लागू करने के पीछे जियो का लक्ष्य फोन नंबर से धोखाधड़ी तथा कमर्शियल यूज़ को कम करना बताया गया है। जियो की ओर से 300 मिनट ही एक दिन के लिए दी जा रही है लेकिन यदि इसे ज्यादा कॉलिंग यदि कोई यूजर करता है तो जियो के पास उसके नबर से वॉयस कॉल की सुविधा बंद करने को पूरा हक होगा।