
मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की कंपनी Reliance Jio ने अपने पोस्टपेड ग्राहकों के लिए एक बड़े ऑफर की घोषणा की है। दरअसल, कंपनी ने ब्रॉडबैंड सर्विस JioFiber लेने वाले नए व पुराने यूजर्स के लिए इस फेस्टिव ऑफर को पेश किया है, जिसके तहत कंपनी अपने ग्राहकों को 4500 रुपये के फायदे दे रही है। अगर आप भी इस लाभ का फायदा उठाना चाहते हैं तो आइए जानते हैं कि कैसे और कब तक इस ऑफर का लाभ लिया जा सकता है।
इन प्लान में मिलेगा लाभ
कंपनी की पर दी गई जानकारी के अनुसार जिओ ऑफर का फायदा जिओफाइबर के दो प्लान्स के साथ दिया जा रहा है। इन प्लान्स की कीमतें 599 रुपये और 899 रुपये (टैक्स एक्स्ट्रा) है। अगर कोई यूजर JioFiber 599 Plan या फिर JioFiber 899 Plan लेता है तो वह इस ऑफर का फायदा उठा सकता है। इसे भी पढ़ें: Jio 4G SIM पर ही मिलेगी 5G सर्विस, जानें कैसे

इन दो प्लान्स से रिचार्ज करने या फिर नया कनेक्शन लेने पर आप 4500 रुपये तक के बेनिफिट मिलेंगे। बता दें कि आपको कम से कम 6 महीने के लिए 599 रुपये वाले प्लान या फिर कम से कम 3 महीने के लिए 899 रुपये वाले प्लान आपको लेना होगा।
4500 रुपये में मिलेंगे ये फायदे
अगर आप सोच रहे हैं कि 4500 रुपये के फायदे में क्या मिलेगा तो आपको बता दें कि 599 रुपये वाले प्लान में रिलायंस डिजिटल पर 1000 रुपये की छूट, Myntra पर 1000 रुपये की छूट, Ajio पर 1000 रुपये की छूट और Ixigo पर 1500 रुपये की छूट मिलेगी। वहीं, 899 रुपये वाले प्लान में ग्राहकों को रिलायंस डिजिटल पर 500 रुपये, Myntra पर 500 रुपये, Ajio पर 1000 रुपये और Ixigo पर 1500 रुपये की छूट ऑफर की जा रही है। इसे भी पढ़ें: Breaking: सस्ता Jio Laptop सेल के लिए हुआ उपलब्ध, जानें कब कहां और कैसे खरीदें
जिओ ऑफर की लास्ट डेट
Jio Offer 1 अक्टूबर से लाइव हो गया है। वहीं, इस ऑफर की लास्ट डेट 9 अक्टूबर है। इस ऑफर का लाभ लेने के लिए आप कंपनी के कस्टमर केयर से संपर्क कर सकते हैं। साथ ही आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें इस ऑफर में मिलने वाले कूपन का इस्तेमाल 31 दिसंबर तक किया जा सकता है।
Jio Broadband Plan
Jio Rs 599 and Rs 899 Broadband Plan: 599 रुपये वाले प्लान के साथ 30 एमबी प्रति सेकेंड की स्पीड के साथ 3.3 टीबी मंथली डाटा और 15 से ज्यादा ओटीटी ऐप्स का एक्सेस दिया जा रहा है। वहीं, इस प्लान में 550 से ज्यादा ऑन-डिमांड टीवी चैनल्स और लैंडलाइन का फायदा मिलेगा। का फायदा मिलेगा। इसके अलावा 899 रुपये वाले प्लान के साथ आपको 599 रुपये वाले बेनिफिट्स ही मिलेंगे। लेकिन, 899 रुपये वाले रिचार्ज में यूजर्स को 100 एमबी प्रति सेकेंड की स्पीड मिलेगी।













