
JioPhone Next को लेकर कंपनी भले ही कई दावे कर रही हो लेकिन एयरटेल का इस फोन को लेकर अलग राय है। कंपनी का कहना है कि यह फोन यूजर्स को अट्रैकट करने में सफल नहीं होगा। इस बारे में मैनेजिंग डायरेक्ट एयरटेल, गोपाल विट्ठल का कहना है कि “4G स्मार्टफोन की प्राइसिंग को देखकर मैं स्योर नहीं हूं कि यह फोन फीचर्स फोन यूजर्स को 4G स्मार्टफोन से जोड़ने में सफल होगा या नहीं।” हालांकि उन्होंने सीधे तौर पर Jio Phone Next का नाम नहीं लिया लेकिन इस बात की ओर इशारा जरूर कर दिया है। रिलायंस जियो द्वारा लॉन्च यह बजट 4जी स्मार्टफोन आज से सेल के लिए उपलब्ध हो गया है। जहां कंपनी द्वारा इस फोन को दो सेल प्लान के साथ पेश किया गया है। एक जहां आप 6499 रुपये देकर इसे ले जा सकते हैं। वहीं दूसरा प्लान डाउन पेमेंट के साथ ईएमआई पर खरीदारी का है। जिसमें 1,999 के डाउन पेमेंट और 501 रुपये के प्रोसिंग फी चुकाकर आप इस फोन को ईएमआई पर ले सकते हैं जिसके लिए 300 रुपये से लेकर 600 रुपये तक का 18 महीने और 24 महीने का ईएमआई प्लान है।
उनका कहना था कि “मुझे इस बात का यकीन नहीं है कि नया 4G स्मार्टफोन बड़े तौर पर फीचर फोन यूजर्स को स्मार्टफोन पर अपग्रेड करने में सफल होगा। खास कर जब हाल में स्मार्टफोन के चिपसेट कास्ट, मैमोरी और स्क्रीन का प्राइस काफी बढ़ गया है और इस कारण से 4जी स्माटफोन का प्राइस आज 12,000 रुपये तक का हो गया है।” ये बातें उन्होंने भारतीय एयरटेल के दूसरी तिमाही कॉल के दौरान कही। इसे भी पढ़ें : Google Foldable Pixel फोन का इंतजार जल्द होने वाला है खत्म, आई बड़ी खबर
वहीं उनका आगे कहना था कि एयरटेल हाल में 12,000 रुपये तक के स्मार्टफोन पर 6,000 रुपये तक का कैशबैक दे रहा है। इस ऑफर के तहत ऐसे फोन शामिल हैं जिनमें यूजर्स काफी इंटरेटस्ट दिखा रहे हैं। कंपनी का यह ऑफर फिलहाल राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल सहित कुछ शर्किल में दिया जा रहा है जहां यूजर्स एयरटेल के कैश बैक ऑफर्स को काफी पसंद कर रहे हैं। इसे भी पढ़ें : Jio को अब मिलेगी असली चुनौती, फास्ट इंटरनेट सर्विस Starlink के इंडिया आने की उल्टी गिनती शुरू
गौरतलब है कि एयरटेल ने 4जी स्मार्टफोन के लिए इस कैशबैक ऑफर को पिछले महीने पेश किया था जहां यूजर्स को 12,000 रुपये तक के फोन पर 6,000 रुपये तक का कैश बैक दिया जा रहा है। इस प्लान के तहत यूजर्स केा फोन के साथ 259 रुपये मंथली वाला 36 महीने का प्लान दिया जाता है और दो इंस्टॉलमेंट में कैशबैक मिलता है। 18 महीने यानी कि 1.5 साल में पहली इंस्टॉलमेंट मिलती है और इसमें यूजर्स को 2,000 रुपये का बेनिफिट मिलता है। वहीं बाकी के 4,000 रुपये 36 महीने पूरे होने पर मिलते हैं।





















