
टेलिकॉम कंपनियां यूजर्स को लुभाने के लिए कई शानदार बेनिफिट वाले प्लान ऑफर कर रही हैं। इसी कड़ी में कुछ काफी समय से Reliance Jio अपने नए और शानदार प्लान की पेशकश कर रही है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि (Jio prepaid plans under Rs 300) जियो के पास प्रीपेड यूजर्स के लिए 300 रुपए से कम में तीन प्लान हैं जो कि ज्यादा डाटा और फ्री कॉलिंग का लाभ देते हैं। आज हम आपको इन्हीं प्लान की जानकारी देने वाले हैं। अगर आप 300 रुपए में जियो के एक बेस्ट प्लान की तलाश कर रहे हैं तो आगे इस बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Jio के 300 रुपए से कम वाले धांसू प्लान
हम आज आपको इस आर्टिकल के माध्यम से Jio के 300 रुपए से कम कीमत में उपलब्ध होने वाले शानदार प्लान की जानकारी लेकर आए हैं। इन प्लान में से आप अपने लिए बेस्ट रिचार्ज का चुनाव कर सकते हैं।
Jio का 149 रुपए वाला रिचार्ज
Jio प्रीपेड यूजर्स इस प्लान को 149 रुपये में पा सकते हैं जो 24 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। लाभों की बात की जाए तो इस प्रीपेड रिचार्ज में आपको असीमित वॉयस कॉलिंग, 1GB/दिन डाटा, 100 SMS/दिन, JioTV, JioCinema, JioNews और JioCloud ऐप्स का लाभ मिलता है।
Jio का 199 रुपए वाला रिचार्ज
Jio का यह मंथली प्रीपेड रिचार्ज प्लान है। इस रिचार्ज में यूजर्स को 1.5GB / दिन डाटा, असीमित वॉयस कॉल, 100 एसएमएस / दिन, और JioTV, JioNews, JioCinema, और अधिक ऐप की सदस्यता प्रदान मिलती है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है।
Jio का 249 रुपए वाला रिचार्ज
इस लिस्ट में 300 रुपए के अंदर आने वाला यह अंतिम Jio प्रीपेड प्लान है। इस प्लान में यूजर्स को 2GB / दिन डाट, असीमित वॉयस कॉल, 100 एसएमएस / दिन के साथ-साथ आपके पास JioTV, JioNews, JioCinema, और अधिक ऐप की सदस्यता मिलती है। इसके अलावा इस प्लान के साथ ऑफर की जा रही वैलिडिटी 28 दिनों की है।
JioPhone Next
Reliance Jio ने हाल ही में अपने पहले 4जी फोन जियोफोन नेक्सट को पेश किया था। हालांकि, अभी यह फोन सेल के लिए नहीं आया है। लेकिन, रिपोर्ट्स की माने तो फोन का दाम 50 डॉलर से कम ही रखना होगा। यानी जियोफोन नेक्स्ट का दाम 3,500 रुपये के करीब होना जरूरी है। फोन की कीमत कम होगी तभी यह लो बजट कैटेगरी में अपनी जगह बना पाएगा। फर्म के अनुसार जरूरत के हिसाब से जियो फोन का दाम बाद में बढ़ा सकती है लेकिन शुरू के एक साल तो कंपनी को कीमत कम ही रखनी पड़ेगी बेशक उससे प्रोफिट खोना पड़े।






















