
भारत में इंटरनेट का रूप बदल देने वाली रिलायंस जियो के वेलकम आॅफर और हैप्पी न्यू ईयर आॅफर के जरिये देशवासियों ने 4जी इंटरनेट डाटा का जम कर लुफ्त उठाया है। अपनी फ्री सेवाओं के बाद जियो अब 1 अप्रैल से अपनी सेवाओं के लिए शुल्क लेने वाली है। पुराने ग्राहकों के लिए जियो ने प्राइम मेंबरशिप प्लान भी पेश किया है, जो अतिरिक्त लाभ प्रदान कर रहा है।
घाटे का सौदा नहीं जियो प्राइम मेंबर बनना
रिलायंस जियो द्वारा प्राइम मेंबरशिप पाने की समय सीमा 31 मार्च रखी गई है। इस दौरान कोई भी जियो उपभोक्ता 99 रुपये का रिचार्ज करा कर प्राइम मेंबर बन सकता है लेकिन देखने में आ रहा है कि अनेंको जियो यूजर्स अभी भी असंमजस की स्थिति में है कि प्राइम मेंबरशिप ली जाए या नहीं। चलिए आपको बताते हैं कितना बड़ा अंतर है जियो प्राइम और नॉन प्राइम में:
प्लान 499
नॉन प्राइम मेंबर : 5 जीबी
जियो प्राइम मेंबर : 56 जीबी
प्लान 303
नॉन प्राइम मेंबर : 2.5 जीबी
जियो प्राइम मेंबर : 28 जीबी
प्लान 149
नॉन प्राइम मेंबर : 1 जीबी
जियो प्राइम मेंबर : 2 जीबी
उपरोक्त तीनों प्लान 28 दिन की वेलिडिटी के साथ उपलब्ध हैं।
प्लान 999
नॉन प्राइम मेंबर : 12.5 जीबी / 60 दिन
जियो प्राइम मेंबर : 60 जीबी / 60 दिन
प्लान 1999
नॉन प्राइम मेंबर : 30 जीबी / 30 दिन
जियो प्राइम मेंबर : 125 जीबी / 90 दिन
जियो इफेक्ट: वोडाफोन और आइडिया हुए एक
प्लान 4999
नॉन प्राइम मेंबर : 100 जीबी / 30 दिन
जियो प्राइम मेंबर : 350 जीबी / 180 दिन
प्लान 9999
नॉन प्राइम मेंबर : 200 जीबी / 30 दिन
जियो प्राइम मेंबर : 750 जीबी / 360 दिन
रिलायंस जियो में साप्ताहिक तथा उससे कम समय के लिए भी प्लान्स मौजूद हैं, इनमें..
प्लान 96
नॉन प्राइम मेंबर : 0.6 जीबी / 7 दिन
जियो प्राइम मेंबर : 7 जीबी / 7 दिन
प्लान 49
नॉन प्राइम मेंबर : 300 एमबी / 3 दिन
जियो प्राइम मेंबर : 600 एमबी / 3 दिन
प्लान 19
नॉन प्राइम मेंबर : 100 एमबी / 3 दिन
जियो प्राइम मेंबर : 200 एमबी / 3 दिन
तो देखा आपने कितना बड़ा फर्क है एक जियो प्राइम मेंबर और नॉन प्राइम मेंबर के बीच। आपकों बता दें कि जियो की ओर से उसके सभी ग्राहकों को वॉयस कॉल और रोंमिंग बिल्कुल मुफ्त दी जा रही हैं। अगर अब तक आपने भी जियो प्राइम मेंबरशिप नहीं ली है तो (यहां क्लिक करें)























