Panchayat 2 के ‘सचिव जी’ से लेकर कालीन भैया तक लेते हैं एक वेब सीरीज के इतने पैसे, ये हैं OTT के सबसे महंगे एक्टर्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/05/resize-1.jpg

OTT पर रिलीज होने वाली वेब सीरीज और फ़िल्मों को देखने वालों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। वहीं, OTT प्लेटफॉर्म में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा रहे एक्टर्स की बात करें तो उन्होंने भी अपनी एक अलग पहचान बना ली है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये एक्टर एक वेब सीरीज के लिए बहुत मोटी फीस लेते हैं। जी, हां डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एक्टिंग से आपको अपना फैन बनाने वाले पंचायत 2 के सचिव जी (jitender Kumar) से लेकर मिर्जापुर के कालीन भैया (Pankaj Tripathi) की फीस किसी बॉलीवुड सेलिब्रिटी से कम नहीं है। आइए आगे आपको उन एक्टर्स के बारे में जानकारी देते हैं जिन्होंने ओटीटी पर नाम के साथ खूब पैसा कमाया है।

Jeetu Bhaiya

जीतू भैया (Jeetu Bhaiya) यानी पंचायत वेब सीरीज ‘सचिव जी’ (Sachiv Ji) अब किसी पहचान को मोहताज नहीं हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार वेब सीरीज के एक एपिसोड के लिए वह 50 हजार रुपये चार्ज करते हैं। उन्होंने ‘पंचायत 2’ के लिए भी इतनी ही फीस ली है। इस शो में 8 एपिसोड हैं, यानी उन्होंने करीब 4 लाख रुपये कमाए हैं।

Jaideep Ahlawat

‘पाताल लोक’ वेब सीरीज का दूसरा पार्ट आने वाले है और रिपोर्ट्स हैं की पाताल लोक 2 के लिए जयदीप अहलावत को लगभग 20 करोड़ रूपये बतौर फीस दी गई है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक जयदीप अहलावत को ‘पाताल लोक’ सीजन 1 में हाथीराम के रोल के लिए 40 लाख रुपये फीस दी गई थी।

Pankaj Tripathi

Mirzapur के सीजन 3 का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाले है क्योंकि प्राइम वीडियो ने हाल ही में इस सीरीज के तीसरे सीजन के रिलीज किए जाने का ऐलान किया था। लेकिन क्या आप जानते हैं की इस वेब सीरीज में अपने किरदार से सबको डराने वाले कालीन भैया ने बहुत मोटी फीस ले थी। रिपोर्ट्स के अनुसार pankaj tripathi को मिर्जापुर 2 के लिए 10 करोड़ रूपए मिले थे। वहीं, सेक्रेड गेम्स सीजन 2 के लिए उन्हें 12 करोड़ मिले थे।

Nawazuddin siddiqui

अभिनय के मामले में तो नवाजुद्दीन सिद्दीकी का कोई तोड़ नहीं है। एक वॉचमैन से बॉलीवुड के सबसे बड़े एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हुए नवाज ने ओटीटी पर आई ‘सेक्रेड गेम्स‘ में नवाजुद्दीन सिद्दीकी का दमदार अभिनय देखने को मिला था। रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने सीजन 2 के लिए 10 करोड़ चार्ज किए थे।

Saif Ali Khan

पटौदी के नवाब सैफ अली खान भी ओटीटी पर धमाल मचा रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक ‘सेक्रेड गेम्स‘ में सैफ अली खान ने हर सीजन के लिए 15 करोड़ चार्ज किए थे। ‘सेक्रेड गेम्स‘ में सैफ अली खान ने एक पुलिस वाले की भूमिका की थी और अभी तक इस सीरीज के दो पार्ट आ चुके हैं।

Ali Faizal

बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग से धमाल मचाने वाले अली फैजल को मिर्जापुर के लिए फीस के तौर  पर एक एपिसोड के लिए 12 लाख रुपए दिए गई थे।