रिलायंस जियो आॅफर के साथ लॉन्च हुआ जीवी का सबसे सस्ता 4जी फोन, इफेक्टिव प्राइस 699 रुपये

Join Us icon

भारतीय मोबाइल बाजार में रिलायंस जियो और एयरटेल की टक्कर किसी से छुपी नहीं है। हालांकि इस जंग में अब तक नई कंपनी जियो ही बाजी मारती नज़र आई है। नया होने के बावजूद जियो ने एक साल में 16 करोड़ से ज्यादा यूजर जोड़ने का रिकॉर्ड बना दिया है। वहीं कंपनी अपने आॅफर से भी दूसरी कंपनियों को मात देती आई है। कुछ दिन पहले ही भारत की नंबर एक सेवा प्रदाता कंपनी एयरटेल ने कार्बन के साथ मिलकर सस्ता 4जी फोन पेश किया था जो इफेक्टिव प्राइस 1,399 रुपये में उपलब्ध था। वहीं अब रिलायंस ने इससे भी बेजोड़ प्लान पेश किया है। कंपनी ने भारतीय मोबाइल फोन निर्माता कंपनी जियो के साथ मिलकर सस्ता 4जी फोन लॉन्च किया है जिसका इफेक्टिव प्राइस सिर्फ 699 रुपये है।

कंपनी ने एनर्जी ई3 स्मार्टफोन को पेश किया है जिसकी कीमत 2,899 रुपये है। इस फोन के साथ जियो का 2,200 रुपये का कैशबैक प्लान उपलब्ध है। ऐसे में यूजर्स को यह फोन सिर्फ 699 रुपये का ही पड़ेगा। इस बारे में जीवी मेबाइल्स के सीईओ पंकज आनंद का कहना है कि ”यह पहली बार है जबकि जियो द्वारा किसी भरतीय मोबाइल निर्माता के साथ इस तरह का समझौता किया गया है। कंपनी 2,200 रुपये तक का कैशबैक दे रही है।”

हालांकि जीवी एनर्जी ई3 के साथ ही कंपनी ने 5 दूसरे मॉडल की भी जनकारी दी है जिस जियो का यह आॅफर उपलब्ध है। कंपनी ने जीवी प्राइम पी444, जीवी प्राइम पी300, जीवी प्राइम पी30, जीवी रेवल्यूशन टीएनटी3 और जीवी एनर्जी ई12 को पेश किया है जिनके साथ ये आॅफर उपलब्ध है।

गौरतलब है कि रिलायंस​ जियो ने पिछले सप्ताह शुक्रवार को ही अपने नऐ फुटबॉल आॅफर की जानकारी दी है। इस आॅफर क तरहत कंपनी ने 100 से भी ज्यादा फोन लिस्ट पेश की है जिनकी खरीदारी पर 2,200 रुपये का कैशबैक दिया जाएगा। इस आॅफर में जीवी फोंस भी उपलब्ध हैं। जियो का यह आॅफर 198/299 रुपये के प्लान पर उपलब्ध हैं। इसमें 50—50 रुपये के 44 कैशबैक वाउचर दिए जाएंगे जिनका उपयोग आप जियो सिम रिचार्ज में कर सकते हैं। इस आॅफर के लिए आपको 31 मार्च तक अपने नए 4जी फोन को रिचार्ज करना जरूरी है।