27 मई को ओटीटी पर रिलीज होगी Attack Part 1, जानें डिटेल

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/05/Attack-Part-1-OTT.jpg

जॉन अब्राहम (John Abraham) की फिल्म ‘अटैक’ हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हालांकि, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं किया था। लेकिन, अब बड़े पर्दे के बाद यह फिल्म OTT (Attack Part 1 On OTT) पर रिलीज होने के लिए तैयार है। अगर आप भी एक्शन फिल्मों के शौकीन हैं तो यह फिल्म ओटीटी पर जल्द ही देख पाएंगे। खतरनाक एक्शन से भरपूर इस फिल्म को ऑनलाइन दर्शकों के लिए जी5 पर 27 मई (Attack OTT Released) को रिलीज किया जाएगा। ‘अटैक: पार्ट 1’ का वर्ल्ड डिजिटल प्रीमियर इस फिल्म के थिएटर रिलीज के लगभग डेढ़ महीने बाद होने वाला है।

Attack OTT Release

इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को देखकर यह तो साफ हो गया था कि फिल्म जल्द ही ओटीटी पर आएगी। काफी समय से फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट और प्लेटफॉर्म को लेकर लीक सामने आ रहीं थीं। लेकिन, अब पुख्ता जानकारी सामने आ गई है। हालांकि, इस खबर के सामने आते ही जॉन के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। फिल्म अब 190+ देशों में विशेष रूप से ZEE5 पर प्रीमियर के लिए तैयार है।

Attack Cast

बॉलीवुड की इस एक्शन पैक फिल्म अटैक में जॉन अब्राहम के अलावा रकुल प्रीत सिंह और जैकलीन फर्नांड‍िस लीड रोल में हैं। वहीं, फिल्म अटैक में जॉन अब्राहम भारत के पहले सुपर सोल्जर के किरदार में हैं। इसके अलावा फिल्म के डायरेक्टर लक्ष्य राज आनंद का कहना है कि ‘ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर हमारी फिल्म अटैक की दूसरी पारी देखें। भारत का पहला सुपर सोल्जर पूरे दिल और खून, पसीने और आंसुओं से बनी फिल्म है और हमें उम्मीद है कि हमारी कोशिश इसके डिजिटल प्रीमियर के जरिए ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचेंगी और उनका भरपूर एंटरटेनमेंट करेंगी।

लेटेस्ट वीडियो

फिल्म की कहानी

फिल्म ‘अटैक पार्ट 1’ एक एक्शन, ड्राम और रोमांस से भरपूर है। फिल्म की कहानी अर्जुन शेरगिल (जॉन अब्राहम) की जिंदगी के आसपास घूमती हुई नजर आती है जो की इंडियन आर्मी में हैं। फिल्म में एक्शन के साथ ही रोमांस का तड़का भी देखने को मिलेगा। अर्जुन को आयशा (जैकलीन फर्नांडीज) से प्यार हो जाता है लेकिन, एक हादसे में वह उसे खो देते हैं। इसके बाद की कहानी के लिए आपको ओटीटी पर यह फिल्म देखनी होगी।