JUST CORSECA ने लॉन्च किए दो नए Soundbar, मिलेगा 200W पावर और शानदार Bass

भारत में अपनी ऑडियो और मोबाइल एक्सेसरीज रेंज के लिए मशहूर JUST CORSECA ने होम एंटरटेनमेंट सेगमेंट में कदम रख दिया है। इसमें दो नए साउंडबार लॉन्च हुए हैं। यह JC Sonic Bar (JST 648) और JC Sound Shack Plus (JST 646) नाम से आए हैं। जिनके साथ ब्रांड पहली बार साउंडबार कैटेगरी में एंट्री ले रहा है। आइए, आगे इनकी कीमत, उपलब्धता और खूबियां विस्तार से जानते हैं।
कंपनी का दावा है कि ये नए मॉडल ऐसे ग्राहकों के लिए हैं जो साफ ऑडियो, भारी Bass और आसान कनेक्टिविटी के साथ बेहतर एंटरटेनमेंट सेटअप की तलाश में हैं। 200W और 160W आउटपुट वाले ये साउंडबार मूवी, म्यूजिक, गेमिंग और रोजमर्रा के उपयोग में बेहतरीन ऑडियो प्रदान कर सकते हैं।
दोनों साउंडबार में Bluetooth v5.0 के साथ HDMI ARC, Coaxial, USB और AUX जैसे सभी आवश्यक वायर्ड पोर्ट उपलब्ध हैं। खासतौर पर JC Sound Shack Plus में FM और TF कार्ड सपोर्ट भी है। जिससे ग्राहकों को कंटेंट प्लेबैक के और अधिक विकल्प मिल जाते हैं। दोनों मॉडल्स में 2.2 चैनल कॉन्फिग्रेशन के साथ डेडिकेटेड सबवूफर शामिल है, जो साफ डायलॉग, तगड़ा Bass और अच्छा ऑडियो आउटपुट प्रदान करते हैं। कॉम्पैक्ट साइज और मिनिमलिस्टिक ब्लैक फिनिश के साथ ये साउंडबार आसानी से किसी भी मॉडर्न होम सेटअप में लगाए जा सकते हैं।
JC Sonic Bar (JST 648) कंपनी का ज्यादा पावरफुल मॉडल है, जिसमें 200W RMS आउटपुट मिलता है। इसमें 120W का साउंडबार और 80W का बड़ा सबवूफर शामिल है। जो बड़े कमरे में भी थिएटर जैसा अनुभव दे सकता है। वहीं, JC Sound Shack Plus (JST 646) 160W आउटपुट के साथ आता है और 90W साउंडबार तथा 60W सबवूफर के कॉम्बिनेशन से मजबूत और साफ ऑडियो दे सकता है। दोनों साउंडबार Bluetooth v5.0 की 10 मीटर रेंज, मल्टी-डिवाइस कम्पैटिबिलिटी और आसान सेटअप के कारण टीवी, लैपटॉप, मोबाइल, प्रोजेक्टर और अन्य मीडिया डिवाइस के साथ आराम से उपयोग किए जा सकते हैं।
कीमत की बात करें तो JC Sonic Bar (JST 648) भारत में 7,499 रुपये पर उपलब्ध होगा। जबकि JC Sound Shack Plus (JST 646) को 6,499 रुपये में खरीदा जा सकेगा। ये दोनों मॉडल Amazon, Flipkart, JUST CORSECA की ऑफिशियल वेबसाइट और देशभर के पार्टनर रिटेल स्टोर्स के जरिए मिलेंगे।
आखिर में बताते चलें कि नए लॉन्च के साथ कंपनी ने संकेत दिया है कि वह आने वाले समय में होम एंटरटेनमेंट कैटेगरी में और भी डिवाइस पेश करने वाली है। यानी इंडियन यूजर्स को और भी प्रोडक्ट की रेंज देखने को मिल सकती है। यदि आप ऐसी ही जानकारी आगे भी पढ़ना चाहते हैं तो 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।