कंगना रनौत की ‘धाकड़’ इस ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें कब और कहां

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की फिल्म ‘धाकड़’ (Dhaakad) आखिरकार बड़े पर्दे पर रिलीज होने के बाद अब ओटीटी पर स्ट्रीम होने के लिए पूरी तरह से तैयार दिखाई दे रही है। लगभग 100 करोड़ के बजट नें बनी फिल्म ‘धाकड़’ को OTT प्लेटफॉर्म ZEE5 पर रिलीज किया जाएगा। इस बात की जानकारी जी5 ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दी है। जी5 के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का एक मोशन पोस्टर रिलीज (Dhaakad OTT Release) कर ये जानकारी दी गई है। आइए आगे जानते हैं कि किस दिन यह फिल्म रिलीज होगी।
इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी धाकड़
फिल्म को अब 1 जुलाई को Zee5 पर स्ट्रीम किया जाएगा। आपको बता दें कि अब पर्दे पर बुरी तरह पिटने के बाद फिल्म को ओटीटी पर रिलीज किया जाने वाला है। बड़े पर्दे के रिलीज से पहले Kangana ने इस फिल्म को लेकर तमाम कसीदे पड़े थे और अपने एक्शन सीन्स के तारीफों के बुल बांध थे। लेकिन, फिल्म बड़े पर्दे पर कुछ खास नहीं कर पाई थी। इसे भी पढ़ें: ये हैं साउथ की हॉरर कॉमेडी फिल्में, हंसाने के साथ डराएंगी भी खूब
सिर्फ 2.58 करोड़ा का मिला बिजनेस
बता दें कि रिलीज के पहले ‘धाकड़’ को लेकर बताया जा रहा था कि फिल्म रिकॉर्ड तोड़ कमाई करेगी। लेकिन जब ‘धाकड़’ रिलीज़ हुई तो इसका एकदम उल्टा हुआ। रिकॉर्ड तोड़ कमाई तो छोड़िए फिल्म मुश्किल से 2.58 करोड़ा का बिजनेस कर पाई और आखिर में थिएटर्स से हटा दी गई। वहीं, कुछ शो तक इसके कैंसल करने पड़े। इसे भी पढ़ें: South की ये शानदार फिल्में ओटीटी पर हिंदी में हैं मौजूद, देखें पूरी लिस्ट
फिल्म की कहानी
आपको बता दें कि 85 करोड़ के बडे़ बजट में बनी ‘धाकड़’ फिल्म में कंगना के साथ अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्ता मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म की कहानी की बात करें तो कंगना रनौत एंजेट अग्नि के रोल में हैं और हथियारों और मानव तस्करी करने वाले रुद्रवीर अर्जुन रामपाल और उसकी पार्टनर रोहणी दिव्या दत्ता से एक-एक हाथ करती दिखाई देंगी।