
आज के यूथ के कूल लाईफ स्टाईल और फैशन सेंस को समझना हर किसी के बस की बात नहीं। ऐसे ही युवाओं की उंगुलियों पर फैशन की ढ़ेरों च्वाईस लाते हुए भारतीय स्मार्टफोन कंपनी कार्बन ने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से लैस डिवाईस पेश किया है। कंपनी की ओर से आॅरा नोट 2 को बाजार में उतारा गया है जो महज़ 6,490 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है।
28 जून को समाने आएगा इन-विज़िबल फिंगरप्रिंट सेंसर वाला फोन
आॅरा नोट 2 की सबसे बड़ी खासियत इसमें इम्बेड फैशन आई ऐप है। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस फीचर से लैस आॅरा नोट 2 इस ऐप के जरिये मनचाहे फैशन ट्रेंड व कपड़ों को हर तरह से देख व परख सकते हैं। आॅरा नोट 2 के अन्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात जाए तो यह 5.5-इंच की एचडी आईपीएस डिसप्ले के साथ मार्केट में उतारा गया है।

यह स्मार्ट डिवाईस एंडरॉयड नुगट आधारित है तथा 1.25गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर प्रोसेसर पर कार्य करता है। कंपनी की ओर से इसमें 2जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 32जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं फोटोग्राफी के लिए कार्बन के इस डिवाईस में एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
8जीबी रैम और 256जीबी मैमोरी पर लॉन्च होगा यह दमदार स्मार्टफोन
ओटीजी सपोर्ट के साथ ही आॅरा नोट 2 में जीपीएस, ब्लूटूथ जैसे बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स मौजूद है वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 2,900एमएएच की बैटरी दी गई है। आॅना नोट 2 को कॉफी शेपेंन तथा ब्लैक शेपेंन कलर में 6,490 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।


















