
स्मार्टफोन कंपनी ज़ूक जल्द ही अपने ब्रांड के तहत एक और नया स्मार्टफोन ज़ूक ज़ेड3 मैक्स पेश कर सकती है। चीनी माइक्रोब्लागिंग साइट पर ज़ूक के नए फोन को लेकर जानकारी पब्लिश की गई है। वेबसाइट पर फोन की फोटो के साथ ही इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स का जिक्र किया गया है।
6जीबी रैम वाला आॅनर 8 प्रो जल्द होगा भारत में लॉन्च
वेईबो ने ज़ूक के फोन के फ्रंट पैनल की फोटो शेयर करते हुए दावा किया है कि यह ज़ेड3 मैक्स स्मार्टफोन है जो कंपनी की ओर से जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। वेईबो पर शेयर हुई फोटो के अनुसार इस फोन को बेज़ललैस डिजाईन पर पेश किया जा सकता है। फोन के दाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर और पावर बटन देखा जा सकता है।

लीक के अनुसार कंपनी की ओर से इस फोन को 8जीबी रैम के साथ 256जीबी की इंटरनल स्टोरेज पर पेश किया जा सकता है। लीक के मुताबिक यह फोन एंडरॉयड 7.1 नुगट पर आधारित होगा तथा 2.5गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 836 चिपसेट पर पेश किया जा सकता है।
गैलेक्सी एस8 का सस्ता संस्करण लॉन्च करने की तैयारी में है सैमसंग
गौरतलब है कि स्नैपड्रैगन क्वालकॉम का लेटेस्ट चिपसेट होगा। हालांकि ज़ूक की ओर से इस फोन को लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी गई है लेकिन लीक में कहा जा रहा है कंपनी जुलाई माह में ही इस फोन को अंर्तराष्ट्रीय बाजार के समक्ष पेश कर सकती है।


















