कॉर्बन ने लॉन्च किया के9 स्मार्ट सेल्फी, 8-एमपी सेल्फी कैमरे वाले इस फोन की कीमत है बेहद ही कम

भारतीय स्मार्टफोन कंपनी कॉर्बन ने कम कीमत पर सेल्फी स्पेशल स्मार्टफोन इंडियन मार्केट में उतारते हुए आज कॉर्बन के9 स्मार्ट सेल्फी लॉन्च किया है। कॉर्बन की ओर यह फोन कम कीमत पर पेश किया गया जो खास सेल्फी को पंसद करने वाले यूजर्स के लिए है। कॉर्बन के9 स्मार्ट सेल्फी को आॅनलाईन तथा आॅफलाईन रिटेल स्टोर्स पर 4,890 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।
सिर्फ 5,999 रुपये में लॉन्च हुआ डुअल सेल्फी कैमरे से लैस4जी स्मार्टफोन
कॉर्बन के9 स्मार्ट सेल्फी के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन को कंपनी द्वारा 5-इंच की एफडब्ल्यूक्यूवीजीए स्क्रीन पर पेश किया गया है जो 2.5डी सुपर टफ ग्लास से प्रोटेक्टेड है। कॉर्बन का यह फोन एंडरॉयड 7.0 नुगट आधारित है तथा 1.1गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर प्रोसेसर पर रन करता है।
जैसा कि नाम से पता चलता है के9 स्मार्ट सेल्फी एक सेल्फी सेंट्रिक स्मार्टफोन है। इस फोन के फ्रंट पैनल पर 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है तथा इसके बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस 5-मेगापिक्सल का रियर कैमर मौजूद है। कंपनी की ओर से इस फोन को 1जीबी रैम के साथ 8जीबी की इंटरनल स्टोरेज पर उतारा गया है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 32जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
एलजी ने लॉन्च किया 8-इंच की स्क्रीन वाला टैबलेट, 7,400एमएएच का पावर बैकअप देता है यह टैब
कॉर्बन के9 स्मार्ट सेल्फी एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई नेटर्वक पर काम करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही इस फोन में पावर बैकअप के लिए 2,300एमएएच की बैटरी दी गई है। कॉर्बन के इस फोन को 4,890 रुपये की कीमत पर ब्लैक और ब्लू कलर वेरिएंट में खरीदा जा सकता है।