
भारतीय मोबाइल ब्रांड Karbonn Mobiles एक बार फिर स्मार्टफोन मार्केट में वापसी करने वाला है। दरअसल कंपनी ने अपने नए ‘Kamaal Koming’ कैंपेन को टीज किया है। इससे लगता है कि कंपनी इंडियन मार्केट में दोबारा अपनी पकड़ मजबूत करने वाली है। खास बात है कि Karbonn की वापसी एंट्री-लेवल स्मार्टफोन सेगमेंट में हो सकती है। जहां कम कीमत वाले फोन की तलाश करने वाले ग्राहकों के लिए नए विकल्प सामने आ सकते हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
Karbonn का ‘Kamaal Koming’ टीज
Karbonn Mobiles के नए टीजर से कंपनी की स्मार्टफोन मार्केट में वापसी लगभग तय लग रही है। कंपनी ने अपनी 15 साल से ज्यादा की मौजूदगी को हाइलाइट करते हुए ‘Millions of smart decisions’ टैगलाइन का उपयोग भी किया है।
कंपनी के अनुसार, उनके पास देशभर में 500 से ज्यादा ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर हैं और भारत के 90 फीसदी क्षेत्र तक पहुंच है। ऑफलाइन रिटेल नेटवर्क और आफ्टर-सेल्स सर्विस के जरिए कंपनी बजट स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहकों को लुभा सकती है।फिलहाल कंपनी ने यह नहीं बताया है कि पहला नया स्मार्टफोन किस दिन आएगा लेकिन उम्मीद है डिवाइस को जल्द एंट्री मिल सकती है।
बता दें कि इससे पहले अपकमिंग Karbonn ZenZ Pro को Geekbench बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर देखा गया था। यहां फोन के प्रोसेसर, रैम और Android वर्जन से जुड़ी जानकारी सामने आई थी। इस फोन की लिस्टिंग आने के बाद से ही Karbonn की मार्केट में वापसी की चर्चा जोरो पर थी।
Karbonn ZenZ Pro के स्पेसिफिकेशंस लीक
Karbonn ZenZ Pro को Geekbench पर मॉडल नंबर k69v1_64 के साथ स्पॉट किया गया था। लिस्टिंग के अनुसार, फोन में MediaTek Helio G70 प्रोसेसर दिया जा सकता है। यह ऑक्टा-कोर चिपसेट है। जिसमें दो Cortex-A75 कोर 2.0GHz की स्पीड पर और 6 Cortex-A55 कोर 1.7GHz की स्पीड पर रन करते दिखे थे। ग्राफिक्स के लिए इसमें Mali-G52 MC2 GPU मिलने की जानकारी दी गई थी। Geekbench लिस्टिंग में फोन को 6GB रैम और Android 16 के साथ स्पॉट हुआ था।
लीक्स और रिपोर्ट्स के मुताबिक, आगामी Karbonn फोन में करीब 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया जा सकता है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकता है। फोन में 5,000mAh की बैटरी और 13 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलने की भी उम्मीद है। सुरक्षा के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है।
हमारा अनुमान है कि आगामी Karbonn मोबाइल फोन की कीमत 9,999 रुपये से 13,999 रुपये के बीच हो सकती है। हालांकि, देखना होगा आगे कंपनी की ओर से कीमत क्या रखी जाती है।
यदि Karbonn इस कीमत पर नए स्मार्टफोन को लॉन्च करता है तो इसका मुकाबला बजट सेगमेंट के दूसरे स्मार्टफोंस से हो सकता है। यदि आप Karbonn ब्रांड के फोंस को लेने की इच्छा रखते हैं तो आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।










