
Kia ने LA Auto Show 2021 (लॉस एंजेलिस ऑटो शो 2021) अपनी अपकमिंग EV9 concept एसयूवी इलेक्ट्रिक व्हीकल से पर्दा उठा दिया है। नई EV9 कॉन्सेप्ट मिड साइज तीन रो इलेक्ट्रिक एसयूवी है जिसे बोल्ड-बॉक्सी बॉडी डिजाइन और वाइल्ड इंटीरियर के साथ पेश किया गया है। नई Kia EV9 concept इलेक्ट्रिक एसयूवी के डिजाइन काफी फ्यूचरिस्टिक है। यहां हम आपको किया के अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार के बारे में बता रहे हैं।
Kia EV9 का डिजाइन

Kia EV9 इलेक्ट्रिक एसयूवी के फ्रंट डिजाइन की बात करें तो यहां आपको ग्रिल नहीं मिलता है। बल्की बॉडी कलर लार्ज पैनल मिलता है। यह पैलन स्टार क्लाउट लाइट पैटर्न के साथ आता है जिसमें वर्टिकल डेटाइम रनिंग लाइट (DRL) दिया गया है। इसके साथ ही हेडलैंप कलस्टर भी फ्रंट में दिया गया है। किया की इस इलेक्ट्रिक एसयूपी में 22 इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं जो ट्रायएंगुलर पैटर्न के साथ आते हैं। इसके साथ ही रियर साइड में टेललाइट्स काफ़ी पतले हैं जो ट्राइंगुल D पिलर तक जाते हैं। इसके साथ ही Kia EV9 में परंपरागत ORVM के रिप्लेस कर कैमरा मॉनीटरिंग सिस्टम दिया गया है।
Kia EV9 का इंटीरियर
Kia EV9 के इंटीरियर की बात करें तो इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में 27 इंच का अल्ट्रा वाइड डिस्प्ले डिस्प्ले मिलता है जिसमें सेंट्रल इनफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर एक साथ दिया गया है। इसके साथ ही केबिन में कई फ्यूचरिस्टिक फ़ीचर्स दिए गए हैं। इसके साथ ही इस इलेक्ट्रिक कार में ड्राइवर असिस्टेंट टेक्नोलॉजी दी गई है। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी के इंटीरियर के हाइलाइट्स की बात करें तो वह यूनीकली कॉन्फीग्रुएबल इंटीरियर है। इसकी पहली और तीसरी सीटिंग रो 180 डिग्री पर घूम जाती है और दूसरी रो को टैबलेट की तरह यूज किया जा सकता है। इसतरह इस कार को छोटे कॉन्फ़्रेंस रूम की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके साथ ही इसे लॉन्ज की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इस कार में पैनरोमिक ग्लास रूफ दिया गया है। इसके साथ ही इस एसयूवी की तीसरी रो को पीछे की ओर घुमाया जा सकता है।
Kia EV9 परफ़ॉर्मेंस
Kia EV9 इलेक्ट्रिक एसयूवी कंपनी की एडवांस इलेक्ट्रिक ग्लोबल मॉड्यूल प्लेटफॉर्म (e-GMP) पर तैयार की गई है। इस कॉन्सेप्ट SUV की लंबाई 4,930mm और चौड़ाई 2,055mm, 1790mm हाइट और व्हीलबेस 3,100mm है। Kia का दावा है कि EV9 में दिया पावरट्रेन सिंगल चार्ज में 483km की रेंज ऑफर करता है। यह इलेक्ट्रिक SUV में 350kW वाला नेक्स्ट जेनेरेशन अल्ट्रा फ़ास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी दी गई है। यह चार्जर मात्र 20 से 30 मिनट में बैटरी को 10 से 80 प्रतिशत चार्ज कर देता है।
Kia EV9 Concept में 4 व्हील ड्राइव के लिए ट्विन मोटर दी है, जो परफॉर्मेंस मोड मात्र 5 सेकेंड में 0 से 100किमी/घंटा की स्पीड पकड़ लेती है। फिलहाल यह साफ़ नहीं है कि यह मोटर Kia EV 6 में दिया टॉप GT badge 585HP वर्जन है या फिर कोई दूसरा मोटर है। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy Z Flip 4 और Z Fold 4 दोनों में मिल सकता है अंडर डिस्प्ले कैमरा, जानें कब होंगे लॉन्च
Kia EV भारत में कब होंगे लॉन्च
Kia भारत में अपनी इलेक्ट्रिकल व्हीकल की पूरी रेंज EV1 से EV9 लॉन्च करने की योजना बना रहा है। फिलहाल ग्लोबल मार्केट में Kia की फ्लैगशिप ईवी मॉडल की बात करें तो वह EV6 है। कंपनी भारत अगले साल अपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल की एंट्री कर सकती है। यह भी पढ़ें : Samsung और Xiaomi के बाद Realme भी लॉन्च करेगा फोल्डेबल स्मार्टफोन, कुछ ऐसा होगा डिजाइन























