Kia ला रही है सस्ती SUV, बैटरी कार का बदलेगा बाजार

Join Us icon

अभी कल ही मारुती के नए बैटरी वाली कार की जानकारी आई थी। वहीं आज प्रमुख कोरियन ऑटोमेकर कंपनी Kia के सस्ते SUV की जानकारी सामने आई है। खबर के अनुसार किया भारतीय बाजार में कम रेंज के SUV लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। हालांकि फिलहाल इस कार के फीचर्स की जानकारी तो नहीं आई है लेकिन खबर है कि कंपनी इसे 2025 में पेश कर सकती है और इसके लिए डेवलपमेंट का काम शुरू भी हो चुका है। मीडिया में लीक खबरों के अनुसार Kia के इस इलेक्ट्रिक SUV का कोडनेम AY है और यह एक छोटी सी एसयूवी जिसे कई प्लेटफॉर्म पर पेश किया जा सकता है। अर्थात कंपनी इसे इलेक्ट्रिक के साथ पेट्रोल सहित किसी दूसरे फ्यूल मॉडल पर ला सकती है। कंपनी का प्लान इसे मास मार्केट तक पहुंचाने का है जिससे कि बड़ी यूजर बेस तैयार की जा सके।

जैसा कि हमने जानकारी दी किया का यह छोटा SUV फिलहाल डेवलपमेंट में है लेकिन इस साल कंपनी अपने नए EV6 मॉडल के साथ इलेक्ट्रिक मार्केट में दस्तक देने वाली है। 2022 में यह कार भारत में लॉन्च होने वाली है और इसके बारे में कंपनी द्वारा पहले ही जानकारी दी जा चुकी है। इसे भी पढ़ें: बैटरी वाली कार लॉन्च करने वाली है Maruti Suzuki, लंबी रेंज के साथ डिजाइन भी होगा शानदार

कुछ माह पहले ही कंपनी ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को लेकर अपनी योजनाओं का खुलासा किया था। जिसमें जानकारी दी गई थी कि 2030 तक कंपनी 14 नए इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च करने वाली है जिसमें से कई मॉडल इंडिया में भी लॉन्च होंगे। इसे भी पढ़ें: Okinawa डीलरशिप में खड़े ई-स्कूटर में लगी आग, सोशल मीडिया में वायरल हुआ वीडियो

Kia के लिए भारत बेहद ही महत्वपूर्ण बाजार है। 2021 में भारत कंपनी के लिए सबसे तेजी से विकास करने वाले बाजार में से एक था। इतना ही नहीं भारत में निर्मित कार को कंपनी बाहर निर्यात करने की योजना भी बना रही है। फिलहाल किया 90 देशों में अपने कार का निर्यात करती है जबकि आने वाले समय में सिर्फ भारत से कंपनी 80,000 कार को एक्सपोर्ट करने की योजना बना रही है जिसमें हाल में लॉन्च Kia Carens MPV का भी नाम शामिल है।

Maruti, TATA और Mahindra भी हैं तैयार

गौरतलब है कि कल ही भारत की नंबर एक कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki द्वारा एक बयान आया था जिसमें 2025 तक बैटरी वाले कार सेग्मेंट में आने की बात कही गई थी। वहीं Toyota भी इसी साल इलेक्ट्रीक कार सेग्मेंट में आने का मन बना रहा है। रही बात Tata Motors और Mahindra की तो बता दूं कि फिलहाल ये दोनों कंपनियां इलेक्ट्रिक कार सेग्मेंट में काफी आगे हैं। भारत में फिलहाल 90 फीसदी इलेक्ट्रिक कार बाजार पर टाटा का राज है जबकि उस वक्त तक Mahindra के पास 12 इलेक्ट्रिक कार मॉडल होंगे।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here