
दो साल से लगभग हर भारतीय एक ही चिंता में है कि बाहुबली को आखिर कटप्पा ने क्यूं मारा। हालांकि बस एक सप्ताह बाद 28 तारीख को यह जवाब देश के फिल्म थिएटर्स में मिल ही जाएगा, लेकिन फिल्म रिलीज़ के पहले ही देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल अपने यूजर्स के लिए ‘बाहुबली’ 4जी सिम लेकर आई है। जो बाहुबली से जुड़ी आपकी जिज्ञासाओं को शांत करेगा।
एयरटेल ने बाहुबली से मिलकर बाहुबली सिम लॉन्च की है। यह सिम मुफ्त 4जी डाटा के साथ आएगी तथा एयरटेल यूजर्स के लिए यह बेहतरीन 4जी रिचार्ज पैक्स से लैस होगी, जो यूजर्स को कम कीमत पर अनेंको सर्विस प्रदान करेगी। इस सिम के साथ बाहुबली–2 फिल्म के स्पेशल कंटेंट भी प्राप्त होंगे।
एयरटेल की बाहुबली सिम में यूजर्स को एयरटेल मूवीज़ के जरिये फिल्म के ऐसे कंटेंट दिए जाएंगे जो एक्सक्लूसिव होंगे। इसमें गानें, रिंगटोन, वालपेपर, जिफ फाईल और वीडियो शामिल होंगी। इसके साथ ही विंक म्यूज़िक पर भी बाहुबली सिम यूजर्स को फिल्म की सभी आॅडियो फाईल्स उपलब्ध होगी।
ट्राई की रिपोर्ट में जियो सबसे अव्वल, एयरसेल रहा फिसड्डी
नई सिम के साथ ही एयरटेल की ओर से बाहुबली–2 4जी रिचार्ज पैक्स भी शुरू किए गए है। लॉन्च के इस मौके पर एयरटेल अधिकारियों के साथ ही बाहुबली फिल्म की टीम भी मौजूद रही।



















