Lava Agni 3 vs Realme P2 Pro कैमरा कंपैरिजन, जानें कौन से फोन में है ज्यादा दम

Join Us icon

हमने कुछ दिनों पहले Lava Agni 3 और Realme P2 Pro की बैटरी लाइफ और परफॉर्मेंस का कंपैरिजन किया था। जहां बैटरी बैकअप के मामले में P2 Pro ने बाजी मारी है। वहीं, Lava डिवाइस ने परफॉर्मेंस के मामले में Realme डिवाइस को पछाड़ दिया था। अब, हम इन स्मार्टफोन्स के कैमरा की तुलना कर रहे हैं।

हमने दोनों डिवाइस के कैमरों का विभिन्न परिस्थितियों में टेस्ट किया है। जिनमें सामान्य फोटोग्राफी जैसे दिन के उजाले में, अल्ट्रा-वाइड शॉट्स, पोर्ट्रेट, सेल्फी, और कम रोशनी में ली गई तस्वीरें शामिल हैं। सही कंपैरिजन करने के लिए हमने केवल उन तस्वीरों पर ध्यान केंद्रित किया है जिनमें समान लेंस सेटअप का उपयोग किया गया था। क्योंकि कुछ डिवाइस में समर्पित अल्ट्रा-वाइड या टेलीफोटो लेंस नहीं हो सकते हैं।

हमारी टेस्टिंग में रंगों की सटीकता, डिटेल्स, शार्पनेस, स्किन टोन और टेक्सचर जैसे पहलुओं को प्राथमिकता दी गई है। इन पहलुओं की जांच कर हमारा लक्ष्य सही रिजल्ट देना है। आइए, आगे जानते हैं डिटेल्स …

डे लाइट

कुछ इमेज तुलना ऐसी होती हैं, जहां आपको कैमरा सैंपल्स के बीच के अंतर को खोजने के लिए बहुत बारीकी से देखना पड़ता है और फिर कुछ ऐसी होती हैं, जहां इमेज क्वालिटी का अंतर पहली नजर में ही स्पष्ट हो जाता है। यह तुलना दूसरी श्रेणी में आती है। बस एक नजर डालते ही Agni 3 और Realme P2 Pro से ली गई दिन के उजाले की तस्वीरें  आपको यह साफ अंदाजा देती हैं कि Realme डिवाइस बेहतर डिटेल्स और कलर एक्यूरेसी के साथ तस्वीरें खींचता है।

Before image
Lava Agni 3
After image
Realme P2 Pro

हालांकि अंतर पहली नजर में ही स्पष्ट है, लेकिन जब आप जूम इन करते हैं, तो स्थिति और भी साफ हो जाती है। Agni 3 से ली गई तस्वीर, P2 Pro से ली गई तस्वीर की तुलना में धुंधली और फीकी दिखती है। डायनामिक रेंज के मामले में भी Agni 3 से ली गई तस्वीर Realme डिवाइस के कैमरा सैंपल की तुलना में अच्छी नहीं लग रही है।

विजेता: Realme P2 Pro

पोर्ट्रेट

पोर्ट्रेट शॉट में नतीजे थोड़े मिक्स थे। Agni 3 फिर भी P2 Pro की तरह डिटेल्स कैप्चर करने में संघर्ष कर रहा था और यह जूम इन करने पर साफ नजर आया है। हालांकि, पोर्ट्रेट इफेक्ट का इस्तेमाल Agni 3 द्वारा P2 Pro से बेहतर किया गया था। जहां Agni 3 ने प्रोग्रेसिव बोकेह इफेक्ट लगाया है वहीं P2 Pro ने ब्लरिंग इफेक्ट को काफी ज्यादा लागू किया है।

Before image
Lava Agni 3 Portrait
After image
Realme P2 Pro Portrait

दूसरी ओर Realme डिवाइस ने स्किन टोन को बेहतर तरीके से कैप्चर किया है और इसकी कलर एक्यूरेसी Agni 3 से बेहतर थी। जबकि दोनों डिवाइस एज डिटेक्शन के मामले में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं।

विजेता: Realme P2 Pro

सेल्फी

फिर से Lava Agni 3 डिटेल्स और रंगों को Realme P2 Pro की तरह कैप्चर करने में असफल रहा है। इन दोनों डिवाइस द्वारा दिए गए कैमरों की गुणवत्ता में बड़ा अंतर है, जो नीचे दिखाई गई तुलना से स्पष्ट है। न केवल Agni 3 स्किन टोन को सटीक रूप से कैप्चर करने में असफल रहा है बल्कि यह चेहरे को इतना स्मूद कर देता है कि महत्वपूर्ण डिटेल्स नहीं दिखती हैं।

Before image
Lava Agni 3 Selfie
After image
Realme P2 Pro Selfie

विजेता: Realme P2 Pro

लो लाइट

हालांकि Realme P2 Pro से ली गई कम रोशनी वाली तस्वीर Agni 3 से ली गई तस्वीर की तुलना में काफी डार्क थी, लेकिन तस्वीर की क्वालिटी बेहतर थी। Agni 3 जहां लाइट के सोर्स और डिटेल्स को कैप्चर करने में संघर्ष कर रहा था। वहीं P2 Pro ने बहुत अच्छा किया है। भले ही कोई यह तर्क दे सकता है कि Agni 3 के मामले में पूरी तस्वीर और भी साफ थी लेकिन यह समझना मुश्किल नहीं है कि इस राउंड में Realme डिवाइस आसानी से जीत जाता है।

Before image
Agni 3 Low Light
After image
Realme P2 Pro Low Light

विजेता: Realme P2 Pro

लो लाइट (नाइट मोड)

Agni 3 इस विभाग में भी खुद को सुधार नहीं पाया है। क्योंकि नाइट मोड ऑफ जैसी ही तस्वीर सामने आई है। हालांकि, Realme P2 Pro ने इस टेस्ट में शानदार किया है क्योंकि पूरी तस्वीर अधिक ब्राइट थी और लाइट के सोर्स को नाइट मोड बंद होने की तुलना में और भी बेहतर तरीके से संभाला गया है। हालांकि रंग सटीकता में अभी भी सुधार की गुंजाइश थी और P2 Pro से ली गई तस्वीर के किनारों पर डिटेल्स से समझौता हुआ था। फिर भी यह साफ है कि Agni 3 की तुलना में P2 Pro आगे है।

Before image
Agni 3 Night Mode
After image
Realme P2 Pro

विजेता: Realme P2 Pro

फैसला

अब तक आपके मन में इस बात को लेकर कोई संदेह नहीं रह गया होगा कि Realme P2 Pro, Agni 3 की तुलना में बेहतर कैमरा परफॉरमेंस देता है। Realme हैंडसेट ने हर राउंड में जीत हासिल की है। जब हमने कैमरा सेटअप के लो-लाइट परफॉरमेंस की तुलना की तो इन हैंडसेट द्वारा दी जाने वाली इमेज क्वालिटी में अंतर और भी स्पष्ट था। जहां P2 Pro ने बहुत ज्यादा डिटेल के साथ काफी प्रभावी तरीके से तस्वीरें खींचीं हैं। वहीं Agni 3 को लाइट सोर्स और डिटेल कैप्चर करने में दिक्कत हुई है। इसलिए अगर आप एक कैमरा फोन की तलाश में हैं और Realme P2 Pro और Agni 3 के बीच उलझन में हैं तो रियलमी अच्छा विकल्प है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here